{"_id":"6adbab20cbaf12c983087834","slug":"campaign-for-woman-awareness-sirsa-news-c-128-1-svns1027-167293-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला सुरक्षा व लैंगिक समानता पर आयोजित होगा जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला सुरक्षा व लैंगिक समानता पर आयोजित होगा जागरूकता कार्यक्रम
Sat, 24 Oct 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय महाविद्यालय, मिठी सुरेरां में आंतरिक शिकायत समिति की बैठक में महिला सुरक्षा और लै
आंतरिक शिकायत समिति की बैठक में महिलाओं के अधिकारों और शिकायतों के गोपनीय निवारण पर जोर
फोटो-- 2
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजकीय महाविद्यालय, मिठी सुरेरां में शुक्रवार को आंतरिक शिकायत समिति की बैठक हुई। यह बैठक पीठासीन अधिकारी प्रो. कुलजीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें महिला सुरक्षा, शिकायतों के निवारण और लैंगिक समानता जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक का उद्देश्य महाविद्यालय में सुरक्षित व सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना था। प्रो. कुलजीत कौर ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में यौन उत्पीड़न की कोई शिकायत नहीं मिली है। समिति सदस्यों ने इस पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।
समिति ने छात्राओं व महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम करने का निर्णय लिया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रवीण कुमार ने बताया कि बैठक में समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इनमें डॉ. सुगन सिंह, प्रो. सुरेश कुमारी, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. रिंकू रानी, लिपिक वेद सिंह और प्रो. ज्योति शामिल थे।
विज्ञापन
शिकायतों का गोपनीय निवारण होगा
इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। उन्हें शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया और आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका व कार्यप्रणाली भी समझाई जाएगी। समिति ने स्पष्ट किया कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निवारण होगा। साथ ही शिकायतों की गोपनीयता बनाए रखने और शिकायतकर्ताओं के अधिकारों की रक्षा पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
फोटो