{"_id":"6adbac1cd14cd999e0001e47","slug":"heroine-found-sirsa-news-c-128-1-sir1004-167289-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कार सवार युवक से 60 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कार सवार युवक से 60 ग्राम हेरोइन बरामद
Sat, 24 Oct 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद ने एक कार सवार युवक को 60 ग्राम 75 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खी गांव दयालपुरा मिर्जा का निवासी है। उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि वीरवार को उनकी टीम गांव दयालपुरा मिर्जा जा रही थी। सामने से आ रही एक कार चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी वापस मोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत कार रुकवाई और युवक से वापस मुड़ने का कारण पूछा।
संतोषजनक जवाब न मिलने पर तलाशी ली गई तो हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह हेरोइन मोगा पंजाब के बब्बू से खरीदकर लाया था। लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। सप्लायर को भी जल्द काबू किया जाएगा।