फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   congress worker sammelan on 9 august

Sirsa News: 9 अगस्त को सिरसा में होगा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन

Wed, 29 Jul 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
congress worker sammelan on 9 august
कांग्रेस भवन में बैठक करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल। विज्ञ​प्ति - फोटो : 1
जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल की अध्यक्षता में पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह करेंगे संबोधित
विज्ञापन

फोटो --- 7

सिरसा। जिला कांग्रेस कमेटी 9 अगस्त को कांग्रेस भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी। इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष बेनीवाल करेंगी। पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।
सम्मेलन की तैयारियों के लिए बुधवार को एक बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। संतोष बेनीवाल सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिले के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगी। 1 अगस्त को डबवाली, 2 अगस्त को कालांवाली और 4 अगस्त को रानियां में बैठकें होंगी।
विज्ञापन

5 अगस्त को ऐलनाबाद तथा 6 अगस्त को सिरसा विधानसभा क्षेत्र में संवाद किया जाएगा। संतोष बेनीवाल ने सरकार की जनविरोधी नीतियों पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और प्रशासनिक ढिलाई से जनता परेशान है। सिरसा की जनता अब बदलाव चाहती है। यह सम्मेलन कांग्रेस के संगठनात्मक अभियान को मजबूती देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों को एकजुट करने की चुनौती
कांग्रेस के कार्यक्रमों से विधायक गोकुल सेतिया, शीशपाल केहरवाला और भरत सिंह बेनीवाल दूरी बनाए रखते हैं। जिला अध्यक्ष के कार्यक्रमों में उनकी अनुपस्थिति रहती है। 9 अगस्त के सम्मेलन में तीनों को एक मंच पर लाना बड़ी चुनौती होगी। पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह और विधायक गोकुल सेतिया के वैचारिक मतभेद भी हैं। हुड्डा गुट से जुड़े कांग्रेसी नेता भी दूरी बनाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed