सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Created awareness about the schemes through the exhibition.

Sirsa News: प्रदर्शनी से योजनाओं के बारे में किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 15 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Created awareness about the schemes through the exhibition.
सिरसा में सरल केंद्र में प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिलाध्यक्ष यतिंद्र ​सिंह एडवोकेट।
विज्ञापन
सिरसा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सिरसा स्थित सरल केंद्र में सोमवार को पांच दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम जनता तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। प्रदर्शनी में पहले दिन भाजपा जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट एवं एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया सहित विभिन्न विषय शामिल रहे।


इस दौरान जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। गरीब कल्याण, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला है। यह प्रदर्शनी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। इन वर्षों में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और किसानों के कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन


एसडीएम राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोग योजनाओं की पात्रता, प्रक्रिया और लाभ के बारे में विस्तार से जान सकेंगे। इससे पहले उपस्थित गणमान्यों ने लघु सचिवालय के पास पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस मौके पर जिला महामंत्री अंबर कुमार, पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष सुमन शर्मा, वीरेंद्र सिंह टीना, सुमन सैनी, सागर केहरवाला, अजय शेरपुरा, अंग्रेज ओलख, गणेश चावरिया, सुभाष चौधरी, प्रिंयंका बोमरा, देवराज मोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed