सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Described episodes from the life of the devotee Narsi.

Sirsa News: भक्त नरसी के जीवन प्रसंग का किया वर्णन

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 15 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Described episodes from the life of the devotee Narsi.
विज्ञापन
सिरसा। प्रभात पैलेस में श्री बंशीवट कथा समिति की ओर से नानी बाई का मायरा कथा प्रसंग का रविवार को आयोजन किया गया। अंतिम दिन कथास्थल पर हवन यज्ञ किया गया जिसमें उपस्थित सभी महानुभावों ने आहुति डालकर पुण्य कमाया। कथा के अंतिम दिन कथावाचक सुगन शर्मा ने अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान उन्होंने भक्त नरसी के जीवन प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि जब भक्त सच्चे मन से भगवान को पुकारता है, तब प्रभु स्वयं उसकी रक्षा के लिए दौड़े चले आते हैं। उन्होंने बताया कि संकट की घड़ी में नरसी की पुकार सुनकर भगवान श्रीकृष्ण, मां राधा व रुक्मिणी के साथ प्रकट हुए व स्वयं भाई का कर्तव्य निभाते हुए नानी बाई का मायरा भरा। कथा का यह प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर श्री बंशीवट मंदिर कथा समिति के प्रधान राधे श्याम बंसल, उप प्रधान सुनील गोयल, संजय तायल, रामकुमार जैन, दयानन्द वर्मा, संदीप सोनी, संजय गोयल, अश्विनी उपवेजा, दीपक शर्मा, मुनीष शर्मा, तरुण बगड़िया, राजेंद्र जिंदल, राम अवतार भोलू सरिया सहित सैकड़ों प्रभु प्रेमियों ने उपस्थिति दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed