{"_id":"6a303fccb910d8d60d0adb6f","slug":"online-application-process-for-colleges-completed-first-list-to-be-released-on-june-27-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160062-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी, 27 जून को जारी होगी पहली सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी, 27 जून को जारी होगी पहली सूची
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
सिरसा मेें राजकीय महिला कॉलेज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का सोमवार अंतिम दिन था। अब तक चार हजार से अधिक सीटों पर विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इस बार दाखिले की प्रक्रिया को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जहां कॉलेज में ऑन लाइन आवेदन प्रक्रिया बंद हो गई है वहीं, विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों की मांग पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून तक निर्धारित की गई है। इसके बाद सभी कॉलेजों में प्राप्त आवेदनों की जांच और मेरिट सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 जून तक पहली चयन सूची जारी की जाएगी।
कई कोर्सों में बड़े स्तर पर दिखा है रुझान : बता दें कि इस बार विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया है। कई कोर्सों में सीटों के मुकाबले आवेदनों की संख्या अधिक होने से प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होने के कारण छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है।