{"_id":"69ee6576d41bc2920d01d86a","slug":"cylinder-blast-in-damdama-sirsa-news-c-128-1-sir1010-157403-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव दमदमा में गैस सिलिंडर फटा, घर में लगी आग, गाय व बछड़ा झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव दमदमा में गैस सिलिंडर फटा, घर में लगी आग, गाय व बछड़ा झुलसे
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
रसोई में पड़ा फटा हुआ सिलिंडर व अन्य जला सामान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मकान में आई दरार, पड़ोसियों की खिड़कियों के शीशे व शेड टूटे
फोटो-- - 26 से 29
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां/सिरसा। गांव दमदमा में रविवार सुबह गैस सिलिंडर फटने से सब्जी विक्रेता के मकान में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। जानमाल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन गाय व बछड़ा आग की चपेट में आकर झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि पड़ोसियों की खिड़कियों के शीशे व शेड टूट गए। इंडेन गैस एजेंसी के संचालक को फोन करने के बाद भी उसने कोई गंभीरता नहीं दिखाई।
गांव दमदमा निवासी बलदेव सिंह के घर पर रविवार सुबह करीब 9 बजे गैस सिलिंडर फट गया। इससे घर में बंधी गाय व बछड़े के साथ कार, मोटरसाइकिल, कीमती सामान, जरूरी कागजात, कपड़े, फ्रीज व बिजली उपकरण व अन्य सामान आग की चपेट में आ गए। धमाके की आवाज सुनते ही पड़ोस के लोगों ने घर में बंधी गाय व बछड़े के अलावा गाड़ी और मोटर साइकिल को बाहर निकाला। लोगों ने आग पर पानी डालकर काबू किया। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था।
मकान मालिक बलदेव सिंह ने बताया कि वह गांव में किराना व सब्जी की दुकान चलाते हैं। वह सुबह तीन बजे उठकर मंडी गए और आने के बाद गाय का दूध निकालकर दुकान पर सब्जी उतारने चले गए।
इसी दौरान जोर से धमाका हुआ और धुएं का गुबार उठा। जब वह भागकर घर की ओर आए तो घर में आग लगी थी। लोगों की भीड़ लग गई और पड़ोसियों ने घर की दीवार फांदकर गाय व बछड़े का सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना के बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मकान मालिक से पूरी जानकारी एकत्रित कर घटना के कारणों की जांच शुरू की।
रसोई में हुआ छेद, छत की दीवारों में आई दरार
बलदेव सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी और बच्चे 17 दिनों से उत्तर प्रदेश में अपने रिश्तेदार के घर गए हुए हैं। जिस समय सिलिंडर फटा उस समय घर के सभी दरवाजे बंद थे। मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। सिलिंडर में हुए धमाके से घर में आग लग गई थी। मकान में दरारें आ गई और रसोई की दीवार में बड़ा छेद हो गया। घटना में रसोई का सामान व संदूक में रखे कपड़ों के साथ घर व परिवार के सभी लोगों के जरूरी कागजात, बिजली के उपकरण आदि जलकर राख हो गए। घर के सभी दरवाजे व खिड़कियों के शीशे टूट गए। धमाका इतना तेज था कि सामने वाले घर की खिड़कियां व शीशे सहित साथ वाले घर का शेड भी टूट गया।
दो वर्ष पूर्व ही बनाया था नया मकान
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले ही मकान बनाया था। कुछ कार्य अब भी अधूरा पड़ा है। इस धमाके से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। मकान को पुन: बनाना पड़ेगा। जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से घर में हुए नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक मदद की जाए।
सूचना देने पर भी नहीं पहुंचे गैस एजेंसी के अधिकारी
बलदेव सिंह ने बताया कि उनके गैस की कॉपी इंडेन गैस एजेंसी रानियां की है। घटना के तुरंत बाद इंडेन गैस एजेंसी रानियां को फोन कर सूचना देने की कोशिश की गई लेकिन उनका नंबर बंद आया। इसके बाद जीवन नगर गैस एजेंसी को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वह एक बार आए और रानियां गैस एजेंसी के अधिकारियों व कर्मचारियों के आने की बात कह कर चले गए। शाम तक कोई भी कर्मचारी उनके घर का जायजा लेने नहीं पहुंचा।
शोर सुना तो घर की ओर भाग
पड़ोसियों के अनुसार, वे अपने घर पर बैठे थे तभी जोरदार धमाका हुआ। आसपास के सभी लोग डर गए और भागकर बाहर आ गए। बाहर आकर देखा तो बलदेव के मकान में आग लगी हुई थी। इसके बाद सभी लोग पानी व अन्य सामान लेकर घर की ओर भागे और आग बुझाने में जुट गए। पहले गाय और बछड़े को बाहर निकाला ताकि पशुओं को बचाया जा सके। उसके बाद जो सामान बचा सकते थे बचाया।
Trending Videos
फोटो

कमेंट
कमेंट X