{"_id":"69b9a933c5a1d26d1f0387ea","slug":"double-murder-accuse-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1002-154873-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खोखर डबल मर्डर मामले में वांछित आरोपी किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खोखर डबल मर्डर मामले में वांछित आरोपी किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात में प्रयुक्त लोहे का दातर और लाठी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव खोखर में हुए डबल मर्डर मामले में वांछित आरोपी बीकर सिंह निवासी खोखर को गिरफ्तार किया गया।
प्रबंधक थाना कालांवाली पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि 1 मार्च 2025 को शिकायतकर्ता जसवीर सिंह निवासी खोखर ने बयान किया कि 1 मार्च की सुबह 7:30 बजे उसका भाई झरमल सिंह व उसका लड़का दलजीत सिंह अपने खेत की ओर गए थे। जो काफी देर तक वापस नहीं आए तो उसने गुरप्रीत सिंह चचेरे भाई व भतीजे अर्शदीप सिंह के साथ उनकी तलाश शुरू की जो तलाश करते हुए 8:30 बजे वे नामजद आरोपी मोती सिंह के खेत के पास पहुंचे।
शिकायतकर्ता के अनुसार, खेत में जसवंत सिंह पुत्र बीकर सिंह, बीकर सिंह पुत्र मोती सिंह व मोती सिंह व अन्य व्यक्तियों के साथ उसके भाई झरमल सिंह व लड़के दलजीत सिंह पर तेजधार हथियारों के साथ मारपीट कर रहे थे। उन्होंने छुड़वाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथी गुरप्रीत सिंह व अर्शदीप सिंह को भी चोटें पहुंचाईं। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद आरोपी अपने हथियारों सहित भाग गए।
जसवीर सिंह ने झरमल सिंह, दलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह व अर्शदीप सिंह को सरकारी अस्पताल कालांवाली में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने झरमल सिंह व दलजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया और गुरप्रीत सिंह व अर्शदीप सिंह को सिरसा रेफर कर दिया।
प्रबंधक थाना कालांवाली ने बताया कि वारदात को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विशेष जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर काम करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। ठोस साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने दो महिला आरोपियों निवासी खोखर की वारदात में संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाठी व एक गंडासे का बिंडा लकड़ी बरामद किया गया। अब इस मामले में वांछित आरोपी बीकर सिंह को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे का दातर भी बरामद किया गया है।
Trending Videos