{"_id":"6adcf061b336988ff107ba97","slug":"drinking-water-problem-in-ward-20-and-21-sirsa-news-c-128-1-svns1027-167380-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: वार्ड 20 और 21 में दूषित पेयजल की शिकायत, जांच में जुटा जनस्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: वार्ड 20 और 21 में दूषित पेयजल की शिकायत, जांच में जुटा जनस्वास्थ्य विभाग
Sat, 24 Oct 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। बाल्टियों में भरा हुआ नल से आया दूषित पानी। शहरवासी
रानियां बाजार से नोहरिया बाजार तक गंदा व दुर्गंधयुक्त पानी आने का आरोप
फोटो - 22,23
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के वार्ड नंबर 20 और 21 के विभिन्न क्षेत्रों में दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत मिली है। पेयजल के साथ सीवरेज युक्त पानी आने की बात सामने आई है। इसके बाद जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग हरकत में आ गया है।
शनिवार को विभागीय अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और दूषित पानी के संभावित स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू करवाई। समाजसेवी अमित सोनी ने जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा को इस मामले में शिकायत भेजी थी।
शिकायत के अनुसार, वीरवार शाम से रानियां बाजार, सूरतगढ़िया बाजार, अरोड़ा सुनारों वाली गली, चांदनी चौक और नोहरिया बाजार में गंदा व दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है।
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता राजेश शर्मा, एसडीई दीपक कुमार और जेई अश्विनी कुमार वार्ड 21 पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से जानकारी ली और टीमों को पेयजल व सीवरेज लाइनों की जांच में लगाया।
इसका उद्देश्य दूषित पेयजल आपूर्ति को रोकना है। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर भिजवाने का आश्वासन भी दिया।
समाजसेवी ने की मांग
अमित सोनी ने कहा कि दूषित पेयजल का मामला सीधे लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। उन्होंने विभाग से प्राथमिकता के आधार पर दूषित पानी के स्रोत का पता लगाकर समस्या का स्थायी समाधान करने को कहा। सोनी ने यह भी मांग की कि जब तक पेयजल आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य न हो, तब तक स्वच्छ पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जांच और मरम्मत कार्य कराने की अपील
सोनी ने मुख्यमंत्री, जिला उपायुक्त और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अपील की। उन्होंने जांच और मरम्मत कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग की। इसका उद्देश्य वार्ड नंबर 20 और 21 के निवासियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को स्वच्छ पानी मिले।