{"_id":"6adcf6aabbfdf6f35c03ebb8","slug":"youth-died-in-accident-sirsa-news-c-128-1-svns1027-167376-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sat, 24 Oct 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
गांव पन्नीवाला मोटा बस अड्डे के निकट शुक्रवार शाम छह बजे हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। गांव पन्नीवाला मोटा बस अड्डे के निकट शुक्रवार शाम छह बजे स्कॉर्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। इस संबंध में बड़ागुढ़ा पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दिए बयान में गांव भागसर निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई पप्पू उर्फ गोवर्धन मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव छतरियां में दिहाड़ी-मजदूरी करने गया था। शाम के समय जब वह काम से घर लौट रहा था।
जब वह पन्नीवाला मोटा बस अड्डे के पास डबवाली की तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए उसके भाई पप्पू को सिरसा के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई राजेंद्र सिंह के बयान पर पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।