सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   e rikshaw driver looted

Sirsa News: ई-रिक्शा चालक को कापे के बल पर लूटा, 7 हजार ले उड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 08 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
e rikshaw driver looted
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

डबवाली। वार्ड नंबर 18, रविदास नगर निवासी एक 63 वर्षीय बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक से बदमाशों ने न केवल रुपये छीने, बल्कि मारपीट कर कपड़े तक फाड़ दिए।
पीड़ित बाबू राम पुत्र देवा राम ने बताया कि वह मूल रूप से डबवाली की गुगा मेडी एरिया का रहने वाला है। यहां ई-रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करता है। देर शाम डबवाली के सरकारी अस्पताल के पास से दो युवक उसके ई-रिक्शा में सवार हुए। उन्होंने पंजाब क्षेत्र में स्थित राज अस्पताल के पास जाने के लिए रिक्शा किराये पर लिया।
बाबू राम के अनुसार, जैसे ही वह राज अस्पताल के पास पहुंचा, किराया लेने के लिए ई-रिक्शा की लाइट जलाई। इस पर युवकों ने उसे थोड़ा और आगे चलने को कहा। जैसे ही रिक्शा सुनसान जगह पर पहुंचा, युवकों ने अचानक कापा निकाल लिया और बाबू राम को डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों ने बाबू राम के साथ मारपीट की और उनके कुर्ते की जेब, जिसमें पर्स रखा था, उसे इतनी जोर से खींचा कि पूरा कुर्ता ही फट गया। बदमाश पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए।
लोन की किस्त के लिए जोड़ी थी रकम
बुजुर्ग बाबू राम ने बताया कि उसके पास करीब 7 हजार रुपये थे। वह ई-रिक्शा के लोन की 9,129 रुपये की किस्त भरने के लिए पाई-पाई जोड़ रहा था। बदमाशों ने उसकी महीनों की मेहनत की कमाई एक पल में लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed