{"_id":"6a6a387966dca24f070cbbe7","slug":"farmer-suicide-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162319-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, सुसाइड नोट में चाचा को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, सुसाइड नोट में चाचा को ठहराया जिम्मेदार
Wed, 29 Jul 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, सुसाइड नोट में चाचा को ठहराया जिम्मेदार
चाचा ने लगाया था कपास की फसल नष्ट करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव माखोसरानी में बुधवार को एक किसान ने अपने खेत में कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने चाचा पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
गांव माखोसरानी निवासी 40 वर्षीय महावीर खेतीबाड़ी करता था। बुधवार को उसने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने खेत में उसका शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चोपटा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने जांच की तो मृतक महावीर के पास से एक सुसाइड नोट मिला। सूत्रों के अनुसार सुसाइड नोट में महावीर ने लिखा है कि उसके चाचा महेंद्र कुमार ने उसपर झूठा आरोप लगाया है। इससे वह काफी आहत हो गया।
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि करीब 15 दिन पहले महेंद्र कुमार के कपास के खेत में अज्ञात शख्स ने कीटनाशक दवा छिड़क दी थी। जिससे पूरी फसल नष्ट हो गई। महेंद्र ने गांव वालों के समक्ष आरोप लगाया कि महावीर ने उसकी फसल खराब की है।
सुसाइड नोट में महावीर ने लिखा है कि उक्त झूठे आरोप से आहत होकर वह आत्महत्या के लिए मजबूर हुआ है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के पुत्र अमन के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को नागरिक अस्पताल में कराया जाएगा।