फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   hockey player rajendra singh selected for asian games

Sirsa News: विश्व कप के बाद एशियन गेम्स के लिए चुने गए संत नगर के खिलाड़ी राजेंद्र सिंह

Fri, 31 Jul 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 31 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
hockey player rajendra singh selected for asian games
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। क्षेत्र के गांव संत नगर के हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह का चयन विश्व कप-2026 और जापान में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ है। लगातार दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जगह मिलने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
राजेंद्र सिंह की इस दोहरी उपलब्धि पर कोच हरविंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि दलसिंह, अन्य हॉकी कोच, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बधाई दी है। कोच हरविंदर सिंह ने बताया कि यह वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह का लक्ष्य जूनियर टीम तक पहुंचना था पर उन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन से सीनियर टीम में मजबूत जगह बनाई। उनका चयन उनकी प्रतिभा का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी सबसे बड़ी ताकत मानसिक दृढ़ता, उत्कृष्ट कौशल, शारीरिक क्षमता और खेल की समझ है। प्रो लीग में शानदार प्रदर्शन से उन्होंने राष्ट्रीय टीम के कोचों का भरोसा जीता। वह टीम के भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल हैं।

हॉकी का गढ़ संत नगर : मास्टर हरविंदर सिंह सोनी ने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दावेदार है। राजेंद्र सिंह इसमें अहम भूमिका निभाएंगे। संत नगर को भारतीय हॉकी का गढ़ माना जाता है। इस गांव ने पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और तीन ओलंपियन देश को दिए हैं। राजेंद्र सिंह की उपलब्धि से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed