सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   jyoti first in painting

Sirsa News: पेंटिंग प्रतियोगिता में ज्योति ने मारी बाजी, यशोदा को मिला दूसरा स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 03 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
jyoti first in painting
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसा। सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरां, ऐलनाबाद में दो दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘सुर संवाद–2026’ का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा।
उद्घाटन अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य प्रो. दलीप सिंह ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करें, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि समारोह के प्रथम दिन विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें पेंटिंग, कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता तथा पावर पॉइंट की प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. राजेश, प्रो. अशोक कुमार और प्रो. राजवीर सिंह ने निभाई।
मंच संचालन प्रो. कुलजीत कौर ने किया। इस दाैरान वैश्य कॉलेज भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले महाविद्यालय के तृतीय वर्ष के छात्र राहुल काे भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed