सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   problem of encroachment campaign

Sirsa News: एक दिन चला अभियान, फिर हुई पंचायत, अब व्यापारियों के भरोसे

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 03 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
problem of encroachment campaign
सिरसा। मोहता मार्किट के हालात। संवाद
विज्ञापन
- बाजारों में अतिक्रमण : ट्रैफिक पुलिस व नगर परिषद की टीम मिलकर पार्किंग की करवाएंगी व्यवस्था
Trending Videos

- सड़कों पर दुकानें हटाने के बजाय व्यापार मंडल के लोग पुराने नियमों का हवाला दे रहे

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद की कार्रवाई पर मंगलवार को राजनीतिक ग्रहण लग गया। 10 माह बाद एक बार फिर शहर में युद्ध स्तर पर अभियान चलाने के बाद पंचायतों का दौर शुरू हो गया। सालों से अतिक्रमण पर चुप्पी साधे हुए व्यापार मंडल से लेकर अन्य एसोसिएशनों के पदाधिकारी हरकत में आ गए। राजनीतिक नेताओं से लेकर चेयरमैन के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में ढिलाई बरतने की गुहार लगाई।

सालों पुराने हुए समझौते याद करवाते हुए व्यापारी एसोसिएशन नजर आए। आधे घंटे तक नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप के साथ दोपहर बाद बैठक हुई। हैरानी की बात यह रही कि बैठक से पहले तीन बजे तक अतिक्रमण हटाओ टीम को बाजार में जाने तक नहीं दिया गया। टीम को कार्रवाई नहीं करने के आदेश जारी कर दिए गए। ऐसे में पूरे दिन कोई कार्रवाई अतिक्रमण हटाने को लेकर नहीं हुई। हालांकि, चेयरमैन ने दावा किया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था बनाने को लेकर पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन से सीधी बात
सवाल : क्या व्यापारियों से बातचीत के बाद अभियान बंद रहेगा।
चेयरमैन : अभियान बंद नहीं होगा। दुकानदारों से सहयोग की उम्मीद है। अतिक्रमण करेंगे तो कार्रवाई होगी।
सवाल : व्यापारियों ने क्या आश्वासन दिया है।
चेयरमैन : व्यापारियों को पहले भी दो फीट जगह दी गई थी। अतिक्रमण नहीं होने देंगे। अभियान में सहयोग करेंगे। यही आश्वासन दिया है।
सवाल : बाजार की सड़कों पर पूरी तरह से स्टॉल व दुकानें सजी हैं। कल आपने भी देखी थी। उनको लेकर क्या कार्रवाई होगी।
चेयरमैन : वह जगह वाहनों के आवागमन और दुकानदार के ग्राहक के वाहन की थी। इन सभी को हटाया जाएगा।
सवाल : समझाने और अपील के बाद भी अतिक्रमण होता है तो क्या रुख रहेगा।
चेयरमैन : सीधेतौर पर सामान जब्त होगा। जुर्माने की कार्रवाई होगी। अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा।
सवाल : ट्रैफिक पुलिस से क्या प्लानिंग हुई।
चेयरमैन : रोड़ी बाजार में चारपहिया वाहन बंद रहेंगे। ई रिक्शा व रेहड़ी आदि बंद होंगी। दुपहिया वाहनों की एंट्री रहेगी।
सवाल : पहले भी रोड़ी बाजार में चारपहिया वाहन बंद किए थे। प्लानिंग कामयाब नहीं हुई।
चेयरमैन : व्यापारियों ने एसपी से शिकायत कर चारपहिया वाहनों के लिए खुलवाया था। अब ऐसा नहीं होगा। बाजार में व्यवस्था बनानी है।
पार्किंग के लिए यह रहेगी प्लानिंग
चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने बताया कि पार्किंग के लिए व्यवस्था बाजारों में ट्रैफिक पुलिस, नगर परिषद के अधिकारियों के साथ मिलकर कल बनाई जाएगी। इसको लेकर प्लानिंग की गई है। रोड़ी बाजार में मुख्य सड़क के बीच में दुपहिया वाहन पार्किंग का ट्रायल होगा। मुख्य बाजार में से जुड़ीं छोटी सड़कों से चारपहिया वाहन बैन रहेगा, ताकि जाम न लगे। नगर परिषद की पार्किंग में वाहनों के खड़े करने की व्यापक व्यवस्था की जाएगी।
50 रुपये घंटा जनता से वसूल रहे अवैध पार्किंग वाले
बाजारों में लोगों ने अपने खाली पड़े प्लॉटों को अवैध वसूली को धंधा बना लिया है। पार्किंग की जगह देने के नाम पर 50 रुपये घंटे के हिसाब से पैसा लिया जा रहा है। जबकि बिना चहारदीवारी के खाली प्लाट पर फ्री में आमजन को पार्किंग की सुविधा मिलती है। बिना प्रशासनिक अनुमति के एक दिनों में 2000 से 5000 रुपये तक अवैध वसूली के तौर पर की जाती है। इसको लेकर नगर परिषद से लेकर सेल्स व टैक्स विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है।
व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी बोले-नया अधिकारी आता है और अभियान चलाता है, बाद में ठप हो जाता है
सिरसा व्यापार मंडल के प्रधान हीरालाल शर्मा की अगुवाई में अलग-अलग एसोसिएशन के प्रधान पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चार से पांच आदमी ही पांच से 10 फीट लगाते हैं। बड़ी गाड़ियां बाजार में बंद होनी चाहिए। हमारे नॉलेज में नहीं है कि दुकानदार पैसा ले रहे हैं। हमारी नॉलेज में आएगा तो उस व्यापारी को समझाएंगे। अतिक्रमण बाजारों में नहीं होना चाहिए, बाजारों में भीड़ होनी चाहिए, सुनसान तो श्मशान अच्छे लगते हैं। ज्यादा है तो हटाओ, अतिक्रमण हटे, न कि व्यापारियों पर अतिक्रमण हो। बहुत से ऐसे अधिकारी हैं, जो व्यापारियों से गलत व्यवहार करते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम व्यापारियों से अपील करेंगे कि कम से कम अतिक्रमण करें। ज्यादा अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा कि जब भी कोई अधिकारी नया आता है तो एक बार अभियान चलाता है। डेढ़ माह बाद चुप हो जाता है। इस अभियान को निरंतर चलाते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed