सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   trial tomorrow for rugby 7s

Sirsa News: रग्बी 7 एस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला टीम के ट्रायल कल

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 03 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
trial tomorrow for rugby 7s
विज्ञापन
रानियां। राज्यस्तर पर खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 7 फरवरी को सीनियर लड़कों और लड़कियों की रग्बी 7 एस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए सिरसा जिले की सीनियर लड़कों और लड़कियों की टीम के ट्रायल 5 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे।
Trending Videos

ट्रायल खेल इंडिया खेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अजीत प्रताप खोसा खेल स्टेडियम, नोहर रोड, ऐलनाबाद में शाम 3 बजे से लिए जाएंगे। ट्रायल की अध्यक्षता कोच सोमत सिंह करेंगे। यह जानकारी सिरसा जिला रग्बी एसोसिएशन के जिला सचिव विकास ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए 12 लड़के और 12 लड़कियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र की फोटो प्रति के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed