फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   lawyers protest

Sirsa News: पॉलिसी के विरोध में अधिवक्ताओं ने निकाला मार्च

Wed, 29 Jul 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
lawyers protest
विरोध प्रदर्शन करते जिला के अधिवक्ता। संवाद  - फोटो : 1
7 अगस्त को जंतर-मंतर कूच का किया एलान
विज्ञापन


प्रधान बोले-रोजगार छीनने की साजिश नहीं होने देंगे कामयाब


फोटो


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नई लीगल एड डिफेंस काउंसिल पॉलिसी के विरोध में जिला बार एसोसिएशन का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। सिरसा, कालांवाली, रानियां, ऐलनाबाद और डबवाली के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने मार्च निकाला। यह मार्च भूमण शाह चौक से लघु सचिवालय तक किया गया।
इसके बाद अधिवक्ताओं ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान गंगाराम ढाका ने प्रदर्शन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे पंजाब एंड हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आंदोलन का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन

प्रधान गंगाराम ढाका ने आरोप लगाया कि सरकार नई लीगल एड डिफेंस काउंसिल पॉलिसी लागू कर रही है। इससे अधिवक्ताओं के रोजगार पर संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा कि नए कानूनों से वकीलों को बेरोजगार करने की कोशिश हो रही है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाराम ढाका ने बताया कि 7 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है। सिरसा जिले के सभी अधिवक्ता इसमें बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। छह अधिवक्ताओं ने सांकेतिक भूख हड़ताल भी की।
जिला बार एसोसिएशन की हड़ताल लगातार आठवें दिन से जारी है। इस कारण कोई भी अधिवक्ता अदालतों में पेश नहीं हो रहा जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed