{"_id":"69d3f26ff832931d14095d48","slug":"market-committee-charges-penalty-sirsa-news-c-128-1-svns1027-156147-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मार्केट कमेटी की टीमों ने फीस चोरी पकड़ी, 95875 रुपये का लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मार्केट कमेटी की टीमों ने फीस चोरी पकड़ी, 95875 रुपये का लगाया जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा/डबवाली। मार्केट कमेटी की टीमों ने जिले की विभिन्न मंडियों और गोदामों का सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान सरसों और जौ की खरीद में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित आढ़तियों/व्यापारियों के खिलाफ जुर्माना लगाया। उपायुक्त के निर्देशानुसार सिरसा में मार्केट कमेटी सचिव ने 6 स्थानों पर निरीक्षण कर 2346 क्विंटल सरसों की 1,47,928 रुपये मार्केट फीस चोरी पकड़ते हुए 73,970 रुपये की पेनॉल्टी लगाई।
इसी प्रकार, सचिव, मार्केट कमेटी डबवाली की ओर से 505 क्विंटल सरसों की खरीद में अनियमितता पाई गई। इस पर 31,905 रुपये की मार्केट फीस और 7,976 रुपये की पेनॉल्टी लगाई गई। एक अन्य मामले में 194 क्विंटल सरसों की 11,545 रुपये मार्केट फीस बनती पाई गई, जिस पर सचिव मार्केट कमेटी कालांवाली ने 3,901 रुपये की पेनॉल्टी लगाई।
साथ ही सचिव मार्केट कमेटी डिंग टीम ने 230 क्विंटल सरसों एवं 380 किलो जौ की खरीद में कमियां मिलने पर 20,063 रुपये मार्केट फीस तथा 10,028 रुपये की पेनॉल्टी लगाई। डीएमईओ राहुल कुंडू ने बताया कि मंडियों में कुल 3275 क्विंटल सरसों एवं 380 क्विंटल जौ की खरीद में अनियमितता पाए जाने पर कुल 2,11,441 रुपये की मार्केट फीस की चोरी पकड़ते हुए 95,875 रुपये की पेनॉल्टी लगाई गई है।
Trending Videos