सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   praveen kaur won gold in power lifting

Sirsa News: ऐलनाबाद की प्रवीण ने पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीत किया नाम रोशन

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 13 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
praveen kaur won gold in power lifting
प्रवीण कौर को सम्मानित करते अतिथि।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रानियां। केआरजी फिटनेस की ओर से आयोजित सिरसा जिला पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में ऐलनाबाद की बेटी प्रवीण कौर ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कोच संपत सिंह ने बताया कि प्रवीण कौर खेल इंडिया खेल ऐलनाबाद व अजीज प्रताप खोसा स्पोर्ट्स कांपलेक्स ऐलनाबाद की पावर लिफ्टिंग इवेंट के जूनियर आयु वर्ग की खिलाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण कौर ने जूनियर आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। चैंपियनशिप के मुख्य अतिथि डॉ. मदन जैन और विशिष्ट अतिथि पावर लिफ्टिंग के जिला प्रधान रविंद्र लड्ढा ने प्रवीण कौर को स्वर्ण पदक, प्रमाणपत्र और ओवरऑल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कौर की कड़ी मेहनत और कोच के उचित मार्गदर्शन ने खेल इंडिया खेल व अजीज प्रताप खोसा स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स के खिलाड़ियों में नया जोश और उत्साह भर दिया। प्रवीण कौर के परिसर पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों, संचालक सदस्यों व कोच की ओर से भव्य स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
प्रवीण कौर की उपलब्धि पर अजीज प्रताप खोसा फाउंडेशन ऐलनाबाद के संस्थापक सरदार मलकीत सिंह खोसा, संचालक सरदार अमरपाल खोसा, खेल इंडिया खेल के संरक्षण चौधरी आत्माराम झोरड़, कोच संपत सिंह व सुंदर ठाकुर ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रवीण कौर ने जीत का श्रेय कोच संपत सिंह के मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के संपूर्ण सहयोग को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed