सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   handball player amit

Sirsa News: हैंडबाल खिलाड़ी अमित ने छोड़ी अमिट छाप

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 15 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
handball player amit
​खिलाड़ी अमित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसा। गांव खैरेकां के खिलाड़ी अमित ने मेहनत और लगन से हैंडबाल में खास पहचान बनानी शुरू कर दी है। अमित वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरेकां में 10वीं कक्षा के छात्र हैं। कम उम्र में ही उन्होंने अपने खेल प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है।
अमित ने चार साल पहले हैंडबाल में कदम रखा था। तभी से लगातार अभ्यास और अनुशासन के दम पर आगे बढ़ते जा रहे हैं। वर्ष 2024 में सब-जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में सिरसा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता कैथल में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल खेलों में भी अमित का प्रदर्शन शानदार रहा है। वर्ष 2023 और 2024 में अंडर-14 स्कूल प्रतियोगिताओं में उन्होंने जिलास्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया और राज्यस्तर पर भी भागीदारी सुनिश्चित की। इसके बाद 2025 में अंडर-17 स्कूल जिला प्रतियोगिता में अमित ने पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का लक्ष्य : अमित का सपना है कि वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करें और अपने गांव व जिले का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed