सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rape victim girl student family protested on school

Sirsa News: स्कूल में दिव्यांग छात्रा से दुष्कर्म के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
rape victim girl student family protested on school
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा के परिजनों ने प्रिंसिपल को निलंबित करने की मांग की, जांच कमेटी गठित
Trending Videos




फोटो- 41

संवाद न्यूज एजेंसी



ओढ़ां (सिरसा)। बड़ागुढ़ा क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल में नाबालिग दिव्यांग छात्रा (12) से दुष्कर्म किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। वहीं, पीड़ित छात्रा के परिजनों ने ग्रामीणों संग स्कूल के मुख्य गेट पर विरोध-प्रदर्शन कर प्रिंसिपल को निलंबित करने की मांग की। वहीं, सोमवार को पीड़ित छात्रा के मजिस्ट्रेट एवं सीडबल्यूसी के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप कौर ने कहा कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।



बड़ागुढ़ा क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल में दिव्यांग छात्रा से शनिवार को नाबालिग सहपाठी (13) ने दुष्कर्म किया था। इस घटना से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। सोमवार को विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में पीड़िता के परिजनों ने कहा कि उनकी दिव्यांग बेटी के साथ स्कूल टाइम में ये घिनौना कृत्य हुआ है। इसलिए इसमें स्कूल प्रबंधन भी जिम्मेदार है। स्कूल की प्रिंसिपल को निलंबित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे तो स्कूल में कभी भी कोई भी घटना घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने रोष जताते हुए स्कूल को बंद करने की मांग की। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप कौर (बीईओ) व बड़ागुढ़ा पुलिस ने उक्त लोगों के बीच पहुंचकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। पुलिस व शिक्षा विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है। जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।



अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान पीड़ित पक्ष ने प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर एक लिखित शिकायत बीईओ को सौंपी है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने प्रिंसिपल पर मामले को दबाने, राजीनामे करवाने व पैसे दिलवाने जैसे कई आरोप भी लगाए हैं।

वर्जन...



घटना के समय वह स्कूल में थी ही नहीं। वह विभागीय कार्य के लिए बैंक में गई थीं। उन्हें शनिवार शाम इस घटना के बारे में पता चला। इसके बाद वह स्कूल में भी आई थीं। प्रिंसिपल ने कहा कि उन्होंने न तो पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाया और न ही ऐसी कोई बात कही।

स्कूल प्रिंसिपल



-----------



इस संबंध में जांच अधिकारी पुलिस थाना, बड़ागुढ़ा, एसआई प्रीति ने कहा कि पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित छात्रा अभी अस्पताल में दाखिल है। पीड़िता की काउंसिलिंग करवाकर मजिस्ट्रेट व सीडबल्यूसी के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

कोट्स



हमने स्कूल में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली है। पीड़ित पक्ष ने एक शिकायत प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर दी है। हमने इसके लिए एक कमेटी का गठन किया है जो मामले की जांच करेगी। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज रखी है। अधिकारियों के जो भी निर्देश आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।



- कुलदीप कौर, खंड शिक्षा अधिकारी, बड़ागुढ़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed