{"_id":"69e9134141078f223b0f446a","slug":"videographer-died-in-accident-sirsa-news-c-128-1-sir1004-157134-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शादी का वीडियो बना रहे युवक को गाड़ी ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शादी का वीडियो बना रहे युवक को गाड़ी ने कुचला, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली पुल के पास था आयोजन, अभोली गांव का रहने वाला था मलकीत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दिल्ली पुल के पास सड़क पर शादी समारोह का वीडियो बना रहे एक युवक को गाड़ी ने कुचल दिया। इससे युवक की मौत हो गई। मृतक मलकीत गांव अभोली सिरसा का रहने वाला था।
गांव अभोली निवासी 28 वर्षीय मलकीत हिसार रोड स्थित सफल स्टूडियो पर काम करता था। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह दिल्ली पुल के पास एक शादी समारोह का सड़क किनारे खड़ा होकर वीडियो बना रहा था। इसी दौरान सिरसा से फतेहाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।
गाड़ी से टक्कर लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मलकीत को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद लोगों ने चालक को पकड़ लिया।
सूचना मिलते ही खैरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि उसका नाम संदीप है। वह शक्ति नगर फतेहाबाद का रहने वाला है। थाना प्रभारी बलराज का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X