{"_id":"69e91331347b241c1e0ba031","slug":"fire-in-bio-fuel-factory-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157156-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: इंडियन बाॅयो फ्यूल्स फैक्टरी लगी आग, 1000 क्विंटल पराली और मशीनें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: इंडियन बाॅयो फ्यूल्स फैक्टरी लगी आग, 1000 क्विंटल पराली और मशीनें जलीं
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
लगी आग से जला सामान। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के नोहर रोड स्थित ढाणी शेरावाली से केहरवाला रोड पर स्थित है इंडियन बाॅयो फ्यूल्स फैक्टरी
फोटो - 28, 29
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। शहर के नोहर रोड स्थित ढाणी शेरावाली से केहरवाला रोड पर स्थित इंडियन बाॅयो फ्यूल्स फैक्टरी में बुधवार दोपहर को आग लग गई। इस घटना में फैक्टरी में रखी करीब 1000 क्विंटल पराली जलकर राख हो गई। वहीं, मशीनों को को भी नुकसान हुआ है।
फैक्टरी मालिक दीपक गोयल ने बताया कि उनकी फैक्टरी में पराली से गिट्टी तैयार करने का कार्य किया जाता है। मंगलवार शाम को काम के दौरान मशीनों से निकली चिंगारी के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मशीनों सहित पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक फैक्टरी में रखा अधिकांश सामान जल गया था।
शक्कर मंदोरी में तूड़ी बनाने की मशीन में लगी आग
फोटो-31
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। गांव शक्कर मंदोरी में अशोक कुमार की तूड़ी की मशीन में बुधवार को अचानक आग लग गई। अशोक कुमार ने बताया कि करीब 3.5 लाख रुपये की वह नई मशीन लेकर आया था। गांव के ही किसान सुरेंद्र सहारण के खेत में तूड़ी बनाने का काम कर रहा था। इस दौरान मशीन में चिंगारी उठी और देखते ही देखते मशीन में आग लग गई। पास खड़ी ट्राॅली भी आग की चपेट में आकर जल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर को समय रहते वहां से हटा लिया। इस कारण ट्रैक्टर काे नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X