सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   lab report demanded from beo

Sirsa News: सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से विभाग ने मांगी स्कूलों के विज्ञान लैब की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
lab report demanded from beo
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसा। जिले के 57 राजकीय स्कूलों में संचालित विज्ञान संकाय की प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग की ओर से ऐसे सभी स्कूलों से साइंस लैब से संबंधित विस्तृत डाटा मांगा गया है जहां कक्षा 11वीं और 12वीं में विज्ञान विषय पढ़ाया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश जारी किए हैं।
बीईओ के माध्यम से संबंधित विद्यालयों के मुखियाओं को आदेश दिए गए हैं कि वे निर्धारित प्रारूप के अनुसार अपनी-अपनी विज्ञान प्रयोगशालाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। इसमें प्रयोगशाला में मौजूद उपकरणों, रसायनों, फर्नीचर, सुरक्षा साधनों और अन्य आवश्यक संसाधनों का विवरण शामिल करना अनिवार्य किया गया है। साथ ही, जिन स्कूलों में किसी प्रकार की कमी है वहां किन-किन उपकरणों और सामग्री की आवश्यकता है, उसका भी स्पष्ट उल्लेख करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 57 राजकीय स्कूलों में विज्ञान संकाय संचालित है। यहां हजारों विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। इन स्कूलों में प्रयोगशालाओं की स्थिति अलग-अलग है। कुछ स्कूलों में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं जबकि कई स्थानों पर उपकरणों और सामग्री की कमी के चलते विद्यार्थियों को प्रायोगिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विभाग अब इस डाटा के आधार पर यह तय करेगा कि किन स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर संसाधन उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है।
सभी स्कूलों को 22 अप्रैल तक अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में अनिवार्य रूप से भेजनी होगी। रिपोर्ट समय पर प्राप्त होने के बाद उसका विश्लेषण कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए एक तय प्रारूप भी जारी किया गया है ताकि सभी स्कूलों से समान और व्यवस्थित जानकारी प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed