{"_id":"69e6772f87ce201f63000617","slug":"national-krimi-diwas-today-sirsa-news-c-128-1-sir1002-157009-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आज, स्वास्थ्य विभाग करेगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आज, स्वास्थ्य विभाग करेगा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मंगलवार को आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों सहित 20 से 24 वर्ष की महिलाओं को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी। सिविल सर्जन डाॅ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश 21 अप्रैल को दवा नहीं खा पाएंगे उन्हें 5 मई को आयोजित होने वाले विशेष सत्र में यह दवा दी जाएगी। कृमि मुक्ति की यह दवा बच्चों की बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ाती है।
डॉ. प्रमोद ने बताया कि यदि किसी भी स्तर पर बच्चों को चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता होती है तो सभी संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर पर अलर्ट रहें। चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है।
डॉ. प्रमोद ने बताया कि जिले में आपात स्थिति से निपटने के लिए रेफरल ट्रांसपोर्ट 108 की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा, इमरजेंसी टोल फ्री नंबर 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X