फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   mobile snatched

Sirsa News: युवक से 35 हजार रुपये का मोबाइल झपटा

Wed, 29 Jul 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
mobile snatched
बस अड्डे के पास गली में बाइक सवार तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। थाना शहर डबवाली के पास बस अड्डे से सटी गली में एक 17 वर्षीय छात्र से मोबाइल फोन छीन लिया गया। बाइक सवार तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग निकले। छात्र उस समय अपने पिता से फोन पर बात कर रहा था।
पंजाब के फरीदकोट निवासी संदीप सिंह 12वीं कक्षा का छात्र है। वह फरीदकोट से साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से मंगलवार शाम के समय डबवाली पहुंचा था। संदीप बस अड्डे के पास अपने पिता और मौसा का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

रात करीब 8:20 से 9:00 बजे के बीच यह घटना हुई। तभी बाइक पर आए तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। संदीप के शोर मचाने पर भी आरोपी तेजी से बाइक दौड़ाते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
संदीप के पिता मलकीत सिंह ने बताया कि वे डबवाली क्षेत्र में प्रवीण सेठ के यहां धान लगाने के काम के लिए आए हैं। उनका बेटा संदीप उनसे मिलने फरीदकोट से डबवाली आया था। मलकीत सिंह और उनके साढू सतपाल सिंह बेटे को लेने आ रहे थे। तभी उन्हें मोबाइल छीनने की वारदात की जानकारी मिली। पीड़ित पक्ष ने थाना शहर डबवाली में घटना की लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed