{"_id":"69c6c1968b6100af13003820","slug":"mustard-procurement-will-begin-today-at-16-procurement-centers-and-higher-private-rates-will-affect-the-procurement-sirsa-news-c-128-1-svns1027-155478-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 16 खरीद केंद्रों पर आज शुरू होगी सरसों की खरीद, प्राइवेट रेट ज्यादा तो होगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 16 खरीद केंद्रों पर आज शुरू होगी सरसों की खरीद, प्राइवेट रेट ज्यादा तो होगी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
सिरसा की मंडी में सरसों की प्राइवेट खरीद करते आढ़ती।
विज्ञापन
सिरसा। जिले में सरसों की सरकारी खरीद आज से शुरू होगी। सरसों की खरीद को लेकर 16 खरीद केंद्रों पर पुख्ता व्यवस्था मार्केटिंग बोर्ड ने की हैं। सरसों के रेट में तेजी होने के साथ सरकारी खरीद पर सरसों बिकती कम ही नजर आएगी।
सरसों के बाद 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू जाएगी। इसको लेकर अधिकारियों की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सरकार ने सरसों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपये रखा है। जबकि प्राइवेट तौर पर मिलर किसानों की सरसों के 6500 से 7000 प्रति क्विंटल के भाव से खरीद रहे हैं। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये निर्धारित किया है।
डीएमईओ राहुल कुंडू ने बताया कि शनिवार से शुरू होने वाली सरसों खरीद को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई है। 16 खरीद केंद्रों पर व्यवस्था बनाई गई है। मंडियों में शेड की व्यवस्था है और खरीद केंद्रों पर आढ़तियों को तिरपाल की व्यवस्था के निर्देश दिए गए है।चोपटा, ऐलनाबाद, सिरसा एरिया में सरसों ज्यादा पहुंचती है। वहीं, कालांवाली, रानियां व डबवाली एरिया में सरसों कम होती है।
उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में प्राइवेट खरीद ही की जा रही है। सरकार के आदेशों पर गेट पास बनने के बाद ही सरसों की ट्रॉली मंडी में प्रवेश कर पाएगी। इसके लिए किसान की बायोमेट्रिक सत्यापन होगा, जिन किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पर अपना रिकॉर्ड दर्ज कराया है। वे किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली की फोटो को पोर्टल पर अपलोड करेंगे, जिसके बाद ही गेट पास जारी होगा। मंडी में प्रवेश करने पर किसानों की बायोमैट्रिक भी दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरसों में 8 प्रतिशत तथा गेहूं में 12 प्रतिशत नमी की सीमा तय की गई है। किसान अपनी फसल को सुखाकर लाए, ताकि उन्हें मंडी में उचित दाम मिल सकें।
एक किसान के साथ तीन लोग होंगे रजिस्टर्ड
अधिकारियों के अनुसार एक किसान के साथ तीन लोगों को गेहूं व सरसों बेचने के लिए स्वीकृत किया जाएगा। क्योंकि कई बार किसान ट्राली लेकर वापस चला जाता है और माल लेकर आता हैं। ऐसे में उनके प्रतिनिधि के तौर पर दूसरे व्यक्ति बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाकर फसल बेच सकते हैं।
Trending Videos