सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Public Health Department alert to clean city sewerage lines before monsoon

Sirsa News: मानसून से पहले शहर की सीवरेज लाइन की सफाई के लिए जन स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 27 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Public Health Department alert to clean city sewerage lines before monsoon
विज्ञापन
सिरसा। मानसून से पहले शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में जन स्वास्थ्य विभाग ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में जन स्वास्थ्य विभाग ने मुख्य सीवरेज लाइनों और गली मोहल्लों के चैंबरों की सफाई को लेकर विशेष टेंडर लगाए हैं। इसका मकसद है कि मानसून के समय में लोगों को सीवरेज ब्लॉक की समस्या का सामना न करना पड़े।
Trending Videos

जैसा की आमतौर पर मानसून के समय में लोगों को करना पड़ता हैं। विभाग की ओर से दो अलग-अलग टेंडरों के माध्यम से करीबन 78 लाख रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। जल्द ही इन टेंडरों को जारी कर दिया जाएगा, ताकि मई माह के अंदर तक सीवरेज लाइनों की सफाई का कार्य पूर्ण हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन एरिया की मुख्य लाइनों को साफ करवाया जाएगा
टेंडर के अनुसार जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 400, 500 व 600 एमएम की मुख्य लाइनों को साफ करवाया जाएगा। सुपर सकर मशीन से इन लाइनों की सफाई होगी। मुख्य रूप से प्रीत नगर, प्रेम नगर, छत्तरगढ़ पट्टी, सिविल हॉस्पिटल रोड सी-ब्लॉक, मुख्य गली कीर्ति नगर और पुराने हाउसिंग बोर्ड व शहर के अन्य भागों की मुख्य लाइनों की डी सिल्टिंग की जाएगी। इसको लेकर 47 लाख 65 हजार रुपये का टेंडर लगाया गया है।

शहर के अन्य कॉलोनियों की भी होगी डी सिल्टिंग
इस टेंडर के माध्यम से 250 एमएम से लेकर 400 एमएम की लाइनों को साफ किया जाएगा। सीवर लाइन की गाद-सफाई बकेट टाइप सीवर क्लीनिंग मशीन से निकाली जाएगी। इसके अलावा 200 एमएम वाली पाइप लाइनों की गाद-सफाई और सफाई, रोप सैक मशीन से की जाएगी। हर गली में सफाई करवाई जाएगी। खासतौर पर उन एरिया पर फोकस किया जाएगा। जहां पर हर साल जलभराव और सीवरेज ओवरफ्लो की दिक्कत बनी रहती हैं।

कई कॉलोनी के लोग करते हैं प्रदर्शन
मानसून के समय सीवरेज के बैक फ्लो के कारण प्रेम नगर, चतरगढ़पट्टी, बेगू रोड की कॉलोनियों सहित कई अन्य एरिया में लोगों को प्रदर्शन करना पड़ता है। वर्ष 2025 में इस प्रकार के 10 से ज्यादा धरना-प्रदर्शन हुए थे। हर बार विभाग के खिलाफ नारेबाजी हुई थी। विधायक से चेयरमैन तक को अधिकारियों के साथ बैठक करनी पड़ी थी। इसके बाद भी कई एरिया में दिक्कत बनी रही हैं। यही कारण है कि इस बार समय के अनुरूप टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया गया हैं। लोगों को उम्मीद है कि इस बार जलभराव व सीवरेज की बैक फ्लो की समस्या नहीं रहेगी।

शहर की सीवरेज लाइनों की सफाई को लेकर टेंडर लगाए गए है। मानसून से पहले पहले शहर की सभी सीवरेज लाइनों को करवाया जाएगा। कॉलोनियों में सीवरेज लाइन साफ होगी।
-बलविंद्र सिंह नैन, एक्सइ्रएन, जन स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed