फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rajendra singh selected in probable indian hockey team

Sirsa News: भारत को हॉकी के कोहिनूर देने वाला संत नगर फिर चमका

Wed, 29 Jul 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
rajendra singh selected in probable indian hockey team
 मिडफील्डर राजेंद्र सिंह।
मिडफील्डर राजेंद्र सिंह का भारतीय संभावित टीम में हुआ चयन
विज्ञापन

ओलंपिक 2028 में देश का नेतृत्व करेंगे राजेंद्र सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव संत नगर ने भारतीय हॉकी में फिर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। 24 वर्षीय मिडफील्डर राजेंद्र सिंह का भारतीय संभावित हॉकी टीम में चयन हुआ है। उनके चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
खेल प्रेमियों का मानना है कि संत नगर आज भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देने की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। यह गांव लंबे समय से भारतीय हॉकी की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध है। यहां से पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह और ओलंपियन हरपाल सिंह सहित एक दर्जन से अधिक खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन

अब राजेंद्र सिंह का नाम भी इस गौरवशाली सूची में जुड़ गया है। राजेंद्र सिंह इन दिनों बेंगलुरु में भारतीय टीम के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास कर रहे हैं। नामधारी समुदाय के प्रमुख सतगुरु उदय सिंह के संरक्षण तथा नामधारी हॉकी अकादमी के प्रयासों ने संत नगर को भारतीय हॉकी का मजबूत केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह का सफर
राजेंद्र सिंह जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, जूनियर विश्व कप और जूनियर एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण हॉकी इंडिया लीग में हैदराबाद की तूफान टीम ने उन्हें करीब 28 लाख रुपये में अनुबंधित किया था। साधारण परिवार से आने वाले राजेंद्र के पिता सुखदेव सिंह पोस्टमास्टर और माता अमनदीप कौर गृहिणी हैं। उन्होंने जीवन नगर स्थित नामधारी हॉकी अकादमी में कोच गुरमेज सिंह मौली से शुरुआती ट्रेनिंग ली। क्षेत्र को उम्मीद है कि राजेंद्र सिंह 2028 ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
फोटो - रानियां04,05 मिडफील्डर राजेंद्र सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed