{"_id":"68c5b158413d0ea57e04c35a","slug":"retired-employees-discussed-the-save-pension-protest-sirsa-news-c-128-1-slko1008-144190-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रिटायर्ड कर्मियों ने पेंशन बचाओ प्रदर्शन पर किया विचार-विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रिटायर्ड कर्मियों ने पेंशन बचाओ प्रदर्शन पर किया विचार-विमर्श
विज्ञापन

डबवाली। बैठक के दौरान उपस्थित रिटायर्ड कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
डबवाली। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की मासिक बैठक शनिवार को चेयरमैन निर्मल सिंह सुंधा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में 17 सितंबर को दिल्ली के जंत्र-मंत्र पर होने वाले पेंशन बचाओ प्रदर्शन के बारे में विचार-विमर्श किया गया। रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
निर्मल सिंह सुंधा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की पेंशन को समाप्त करना चाहती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों को लंबे समय से अनदेखा किया जा रहा है। इसलिए धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रिटायर्ड कर्मचारी अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से संसद में पास किया गया नया वित्त विधेयक-2025 सेवानिवृत कर्मचारियों को वेतन संशोधन के लाभ से वंचित करता है। यह सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि सरकार केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की तरह 65, 70, 75 वर्ष की आयु पार करने पर क्रमश: पेंशन में 10, 15, 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू करे।
पेंशन की आय को टैक्स मुक्त किया जाए। आज के जमाने में जैसे मेडिकल सुविधा बहुत महंगी हो गई है। इसलिए मेडिकल भत्ता 3000 रुपये किया जाए। सभी बीमारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए। रिटायर्ड कर्मचारियों को रेलगाड़ियों में किराये में 50 प्रतिशत छूट मिलती थी, जोकि बंद कर दी गई है, उसे दोबारा बहाल किया जाए। उन्होंने मांग की कि हरियाणा सरकार की ओर से रिटायर्ड कर्मचारियों की सुनवाई कर जल्द से जल्द उपरोक्त सभी मांगों को पूरा करना चाहिए। बैठक में बृजलाल, गुरतेज सिंह, मोहन सिंह, बलवंत सिंह, अजमेर सिंह, मदन लाल व कालू राम मेहता उपस्थित थे।

Trending Videos