फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   road in pending from 6 months

Sirsa News: बणी के दोनों तरफ निर्माणाधीन सड़क के बेस से उखड़े पत्थरों से राहगीर परेशान

Wed, 19 Aug 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 19 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
road in pending from 6 months
करीवाला से बणी के बीच अधूरी पड़ी सड़क।
विभाग ने 6 महीनों से निर्माण कार्य अधर में छोड़ा, दुपहिया वाहन चालक और राहगीरों के लगी चोटें
विज्ञापन


फोटो -- 27
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव बणी से सेनपाल और करीवाला को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य छह माह से अधर में है। सड़क के दोनों तरफ करीब एक-एक किलोमीटर हिस्से में पत्थर डालकर काम बीच में ही छोड़ दिया गया।
इससे बरसात और वाहनों की आवाजाही के कारण पत्थर सड़क के बेस से बाहर निकल आए हैं। इससे दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, कई लोग असंतुलित होकर गिरने से चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

गांव बणी के साथ लगते सेनपाल, सेनपाल कोठा, मतुवाला, ढाणी शोभा सिंह और करीवाला सहित आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि बणी गांव में उनका मुख्य बाजार है। यहां बैंक, पीएम श्री विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिजली घर, बस सुविधा सहित कई महत्वपूर्ण संस्थान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इन गांवों के लोगों का बणी बाजार में आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग की ओर से सड़क के दोनों तरफ करीब एक-एक किलोमीटर हिस्से में पत्थर डालने के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया। अब सड़क पर निकले पत्थरों के कारण दुपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों से सड़क निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। समस्या से परेशान बणी सहित करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों ने भवन एवं सड़क लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग की है।


कोट्स
मैंने सोमवार को बणी के दोनों तरफ बीच अधूरे पड़े करीब दो किलोमीटर सड़क के हिस्से का निरीक्षण किया। यहां पर इंटरलॉक टाइल लगनी है। इसका कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग के उपखंड अधिकारी ने संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। अगले कुछ दिनों में सड़क के दोनों हिस्सों का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।
-पृथ्वीराज, कनिष्ठ अभियंता, सड़क एवं भवन लोक निर्माण विभाग सिरसा।

करीवाला से बणी के बीच अधूरी पड़ी सड़क।

करीवाला से बणी के बीच अधूरी पड़ी सड़क।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed