{"_id":"6a84a1e2786f315ee50b6e6a","slug":"temporary-court-will-be-established-in-kalanwalin-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163454-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कालांवाली में अस्थायी कोर्ट का रास्ता साफ, सेशन जज ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कालांवाली में अस्थायी कोर्ट का रास्ता साफ, सेशन जज ने दिया आश्वासन
Tue, 18 Aug 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
कालांवाली। सेशन जज पुनीश जिंदिया से मुलाकात करने के लिए पहुंचे अधिवक्ता। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। कालांवाली में अस्थायी तौर पर कोर्ट शुरू करवाने की चल रही कवायद अब अंतिम चरण में पहुंचती नजर आ रही है। बार एसोसिएशन कालांवाली के प्रतिनिधिमंडल ने सिरसा पहुंचकर सेशन जज पुनीश जिंदिया से मुलाकात की और कालांवाली में अस्थायी कोर्ट शुरू करने की मांग रखी।
इस पर सेशन जज पुनीश जिंदिया ने अधिवक्ताओं सकारात्मक को आश्वासन दिया है। कालांवाली में अस्थायी कोर्ट शुरू होने से कालांवाली क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए डबवाली व सिरसा आने-जाने की परेशानी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
बार एसोसिएशन कालांवाली के प्रधान कमल गर्ग ने बताया कि कालांवाली में अस्थायी तौर पर कोर्ट शुरू करवाने को लेकर आज बार एसोसिएशन की तरफ से प्रधान कमल गर्ग, उप-प्रधान सुरेंद्र जैन, सचिव सरोज मक्कड़, सह-सचिव गुरविंदर सिंह ने सेशन जज पुनीश जिंदिया से मुलाकात की है।
विज्ञापन
इस पर सेशन जज पुनीश जिंदिया ने आश्वासन दिया है कि कालांवाली में रामबाग में पड़ी खाली बिल्डिंग में अस्थायी तौर पर कोर्ट शुरू की जाएगी।
अस्थायी तौर पर कोर्ट स्थापित करने को लेकर लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली है। शेष सभी आवश्यक औपचारिकताओं और व्यवस्थाओं को दो माह में पूरा करके कालांवाली में कोर्ट की कार्रवाई शुरू करने की उम्मीद है।