फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sewer mix water supply

Sirsa News: मुख्य लाइनों की सफाई से पेयजल व्यवस्था प्रभावित, कई क्षेत्रों में मिक्सिंग की दिक्कत

Tue, 28 Jul 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 28 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
sewer mix water supply
सिरसा बाल्टी में भरा दूषित पानी
- वाल्मीकि चौक से लेकर बांदरवाली पुलिया तक मुख्य लाइन की जा रही है सफाई
विज्ञापन

- लोगों के पानी मिक्सिंग व अन्य शिकायतों के बाद दो दिन बाद काम होगा बंद
फोटो - 20,21,22
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में सीवरेज व्यवस्था खराब होने के कारण बाजार व अन्य क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। दूषित पेयजल आपूर्ति ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। इसका मुख्य कारण है कि सीवरेज पूरी तरह से भरे हुए हैं। उपायुक्त से शिकायत के आद जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौका निरीक्षण किया। सामने आया कि सीवरेज भरे होने के कारण पेयजल आपूर्ति में मिक्सिंग हो रही है।
इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग की सीवरेज विंग ने निर्णय लिया है कि दो दिनों के बाद मुख्य लाइनों की सफाई के काम को बंद कर दिया जाएगा। रानियां रोड की मुख्य लाइन का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

उसके बाद अन्य लाइनों की सफाई का काम दो माह बाद करवाया जाएगा। कारण यह कि तब तक पेयजल आपूर्ति की मांग कम हो जाएगी और पानी भी लोग कम बर्बाद करेंगे। इससे सीवरेज भरे होने व ओवरफ्लो की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सही मायने में बरसाती नालों और मुख्य सीवरेज लाइनों की सफाई का काम 15 जून तक होना चाहिए। तब तक मानसून शुरू नहीं होता है। मानसून के समय में सीवरेज लाइनों पर बारिश के पानी की निकासी का दबाव पड़ता है और सफाई करना संभव नहीं हो पाता है।
टेंडर प्रक्रिया में देरी के चलते और अमृत योजना के साथ-साथ काम करवाने के कारण जुलाई माह में मुख्य सीवरेज लाइन की सफाई का कार्य किया जा रहा है।
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वाल्मीकि चौक से लेकर रानियां रोड की बांदरवाली पुलिया तक मुख्य सीवरेज लाइन की सफाई का काम चल रहा है। बड़ी मशीनों से सफाई करवाई जा रही है। इस कारण लाइन को लॉक किया गया है और पानी का डायवर्जन कर रहे हैं।
डायवर्जन के कारण गति धीमी होने से सीवरेज पानी से भर गए हैं। इस कारण सीवरेज व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लो लाइन एरिया में ज्यादा दिक्कत लोगों को आ रही है। मगर सफाई करवाना भी बेहद जरूरी है तभी साल भर तक यह समस्या पुनः पैदा नहीं होगी।
तीन वार्डों की अधिकारियों की टीम ने की जांच
शिकायतकर्ता अमित सोनी ने सीवरेज लाइन भरी होने के कारण पेयजल आपूर्ति दूषित आने की शिकायत उपायुक्त से की थी। शिकायत के बाद जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल आपूर्ति के एक्सईएन, एसडीओ और सीवरेज सप्लाई के एसडीओ व जेई मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कई सीवरेज के ढक्कनों को खोलकर जांचा तो लाइन भरी हुई थी। हालांकि, मैनहोल से दूषित पानी बाहर नहीं आ रहा था। वार्ड 21, 22 और 23 की पेयजल आपूर्ति और सीवरेज सप्लाई की पूरी तरह से जांच की गई थी। इसके बाद सामने आया कि सीवरेज भरे होने के कारण दूषित पेयजल सप्लाई हो रही है। इसके बाद जिन क्षेत्रों में यह दिक्कत थी, उनमें पानी के टैंकर भेजकर लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की गई।
पुल के साथ टूटी लाइन भरा सीवरेज का पानी रूट डायवर्ट
पुल के साथ बांसल पैलेस के सामने बरसाती लाइन बिछाने के बाद सीवरेज की लाइन डैमेज हो गई है। बारिश के मौसम में जैसे ही लाइन पर दबाव पड़ा। उस क्षेत्र में पाइपलाइन टूट गई और सात से आठ फीट गहरा गड्ढा हो गया। दस से पंद्रह फीट क्षेत्र की सड़क धंस गई। इसके बाद नगर परिषद की ओर से एक ओर से बैरिकेड लगाकर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। इस कारण ऑटो मार्केट व उसके साथ लगते एरिया बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं।

कोट्स
दो दिन बाद मुख्य लाइन की सफाई के कार्य को बंद कर दिया जाएगा तब तक लाइन साफ हो जाएगी। उसके बाद दो माह तक मुख्य लाइन की सफाई पर कोई काम नहीं होगा। उसके बाद ही काम करवाया जाएगा। बाजार के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। लोगों को समस्या के समाधान के प्रति आश्वस्त किया है। जल्द ही समाधान हो जाएगा।
-रूपराम, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed