फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sewer mixed water problem solved

Sirsa News: तीन महीने बाद जागा प्रशासन, सीवरेज व दूषित पेयजल की समस्या का हुआ समाधान

Wed, 29 Jul 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
sewer mixed water problem solved
जेटिंग मशीन से सीवरेजों की सफाई करते हुए कर्मचारी। शहरवासी 
50 साल पुरानी पेयजल पाइपलाइन बदलेगी, जेटिंग मशीनों से सीवर लाइनें खोली गईं
विज्ञापन


फोटो --- 34
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के वार्ड नंबर 20 और 21 में पिछले करीब तीन महीनों से चली आ रही सीवरेज ओवरफ्लो और पेयजल में सीवरेज मिश्रित गंदा पानी आने की समस्या की समाधान की दिशा में काम शुरू कर दिया है। मंगलवार रात से ही जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपना काम शुरू कर दिया था और बुधवार दोपहर तक पूरी तरह से सीवरेज सफाई का काम पूरा किया गया। इसके साथ ही सीवरेज काफी हद तक साफ हो गए और मुख्य लाइन की एक ओर ब्लॉकिंग भी हटा दी गए है।
संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से 29 जुलाई के अंक में अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद बुधवार को जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बेरी वाली गली, गुरुद्वारा वाली गली, सूरतगढ़िया बाजार, बड़ौदा बैंक वाली गली सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान सीवरेज मैनहोल की स्थिति जांची गई और लंबे समय से बंद पड़ी सीवरेज लाइनों को जेटिंग मशीनों की मदद से खोलने का काम शुरू किया गया। विभाग की टीम सीवर निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तकनीकी सुधारों में जुटी हुई है। वार्ड में दूषित पेयजल की समस्या को देखते हुए करीब 50 वर्ष पुरानी पेयजल पाइपलाइन बदलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अमित सोनी ने बताया कि गली रामदेव मंदिर वाली, गली दसवीं पातशाही गुरुद्वारा वाली, गली पूर्व विधायक सीताराम बागला वाली, गली ग्रोवर स्वीट्स वाली तथा सेठी धर्मशाला के पास 10 फुटी गली में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। नई लाइन लगने से सीवरेज मिश्रित पानी की समस्या से लोगों को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि बड़ौदा बैंक वाली गली के नुक्कड़ पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए विभाग की ओर से पंप सेट लगाकर पानी निकासी शुरू कर दी गई है। इससे रुके हुए सीवर पानी की निकासी में तेजी आएगी।
घरों की सप्लाई में हुआ सुधार
अधिकारियों के सीवरेज मैनहोल की सफाई के बाद बाजार के एरिया की पेयजल सप्लाई में सुधार हुआ है। लोगों को लंबे समय बाद पेयजल समस्या से कुछ राहत मिली। अधिकारियों की मानें तो वीरवार के बाद पूरी तरह से लोगों को शुद्ध पेयजल सप्लाई होगी और मिक्सिंग की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।


कोट्स

मुख्य लाइन के साथ-साथ बाजार की लाइनों की सफाई करवाई गई है। गुरुवार के बाद मेन लाइन का काम बंद हो जाएगा। जो लोगों को थोड़ी-बहुत समस्या आ रही है। उसका समाधान हो जाएगा।
रूपराम, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed