{"_id":"6ade4c8ac2db9b8f050a1451","slug":"tromel-machine-reached-in-rubbish-plant-sirsa-news-c-128-1-svns1027-167457-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कचरा निस्तारण प्लांट में बड़ी ट्रॉमल मशीन पहुंची, जल्द इंजीनियर करेंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कचरा निस्तारण प्लांट में बड़ी ट्रॉमल मशीन पहुंची, जल्द इंजीनियर करेंगे शुरू
Mon, 26 Oct 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
1000 एमटी क्षमता की नई मशीनें लगाने की तैयारी, पुराने और नए कचरे के निस्तारण में आएगी तेजी
मौजूदा समय में चार छोटी मशीनें हैं प्लांट में, डबवाली और कालांवाली भेजी जाएंगी
फोटो-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बकरियांवाली निस्तारण प्लांट के कचरे की समस्या को जड़ से खत्म करने की दिशा में एजेंसी ने नई मशीनरी मंगवाई है। मशीनरी प्लांट में पहुंच चुकी है। जल्द ही इंजीनियर आकर प्लांट में इस मशीन को जोड़कर शुरू करेंगे। इसके बाद प्रतिदिन 1000 एमटी कचरे का निस्तारण हो पाएगा।
सालों से बनी बकरियांवाली प्लांट के पुराने कचरे की समस्या का भी तेजी से निपटान हो पाएगा। कारण यह कि छोटी मशीनें पहले ही प्लांट में कार्यरत हैं। इन मशीनों में दो मशीनें डबवाली कचरा निस्तारण प्लांट में लगाने की योजना भी बनाई जा रही है ताकि कालांवाली और डबवाली में कचरे का निस्तारण लगातार किया जा सके।
बकरियांवाली कचरा निस्तारण प्लांट में एक लाख मीट्रिक टन से ज्यादा पुराना कचरा पड़ता है। प्रतिदिन सिरसा, रानियां और ऐलनाबाद का कुल मिलाकर 160 एमटी का कचरा पहुंचता है। इसका निस्तारण हर दिन के हिसाब से किया जाता है।
विज्ञापन
यह होगा नई मशीन से फायदा
नई मशीन लगने के बाद सालों पुराने कचरे का तेजी से निस्तारण होगा। बकरियां गांव के लोगों को हर साल गर्मी व बारिश के मौसम में होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। तेजी से निस्तारण होने के बाद प्लांट में जगह बन जाएगी और नियमानुसार प्लांट को अपग्रेड किया जाएगा।
डंपिंग की समस्या का भी समाधान निकाला
शहर के चारों मुख्य डंपिंग पॉइंटों के समाधान की दिशा में कदम उठाया गया है। नटार के पास जमीन लेकर जल्द ही वहां पर सीसी का बेड आदि बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा ताकि शहर की सभी डोर-टू-डोर गाड़ियां सीधे उस मिनी प्लांट पर जाकर खाली हो सकें। इस जगह से नियमित रूप से उठान का कार्य किया जाएगा। पूरी तरह से सैनेटाइज व्यवस्था लागू होगी। इसके अलावा, शहर में विशेष अभियान चलाकर कचरे की समस्या को जड़ से खत्म किया जाएगा।
मौजूदा समय में यह है व्यवस्था
मौजूदा समय में बकरियांवाली कचरा निस्तारण प्लांट में दो मशीनें नियमित रूप से काम कर रही हैं। प्रतिदिन 500 एमटी के आसपास कचरा निस्तारण का लक्ष्य तय किया गया है। इसी आधार पर मशीनें काम कर रही हैं।
कोट्स
कचरा निस्तारण प्लांट में नई मशीनरी स्थापित की जा रही है। मशीनरी के हिस्से आ गए हैं। जल्द ही इंजीनियर आकर मशीन को शुरू कर देंगे। इससे कचरा निस्तारण की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी और प्लांट से कचरा खत्म भी होगा।
-जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद।

फोटो