{"_id":"6a849dfef3dd30065f04b619","slug":"vhp-meeting-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163425-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विहिप की बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विहिप की बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार पर मंथन
Tue, 18 Aug 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। विहिप के सदस्य बैठक करते हुए। संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगठन के विस्तार, मजबूती और सामाजिक गतिविधियों पर विमर्श किया
फोटो-- - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। विश्व हिंदू परिषद की जिलास्तरीय बैठक मंगलवार को आरके वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई। इसमें संगठन के विस्तार, मजबूती और सामाजिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष राकेश कटारिया ने की। प्रांत अध्यक्ष राधेश्याम चिलाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम और बजरंग दल के प्रांत संयोजक हरीश रामकली भी विशेष रूप से मौजूद थे। राकेश कटारिया ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।
राधेश्याम चिलाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विहिप का उद्देश्य हिंदू धर्म की रक्षा, प्रचार-प्रसार और समाज को संगठित करना है। उन्होंने धर्मांतरण की घटनाओं पर जागरूकता के साथ कार्य करने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
संगठन के उद्देश्य और विस्तार
चिलाना ने कार्यकर्ताओं से हिंदू धर्म और समाज की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जबरन या प्रलोभन आधारित धर्मांतरण गतिविधि का विरोध किया जाना चाहिए। बैठक में संगठन के विस्तार और नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष राकेश कटारिया ने सिरसा जिले में गतिविधियों को व्यापक बनाने की बात कही। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक एवं सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
फोटो