सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   wheat reached in mandi but not bought

Sirsa News: धूप निकली तो मंडियों में पहुंचा गेहूं, नमी 15 से 20 मिली, नहीं हुई खरीद

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 06 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
wheat reached in mandi but not bought
गेहूं खरीद का शुभारंभ करते एसडीएम।
विज्ञापन
- एसडीएम ने मंडियों में करवाई खरीद शुरू, डीएफएससी ने मंडी में पहुंचकर जांची व्यवस्था
Trending Videos

फोटो - 49 , 52,58,59, 60, 62


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दो दिनों से जिले में धूप निकले के बाद सोमवार को मंडियों में गेहूं पहुंचान शुरू हो गया। डीएफएससी से लेकर एसडीएम तक गेहूं की खरीद के लिए मुस्तैद नजर आए। किसी ने आढ़तियों से बैठक की तो किसी ने मंडी की व्यवस्थाओं को जांचा। वहीं, गेहूं में नमी 15 से 20 प्रतिशत होने के कारण खरीद नहीं हो पाई।

मंडी में सोमवार को डीएफएससी हरवीर सिंह पहुंचे। उन्होंने गेहूंं लेकर आने वाले किसान के वाहन रजिस्ट्रेशन को लेकर किस प्रकार ऑनलाइन डाटा अपडेट किया जा रहा है उस व्यवस्था को जांचा। उन्होंने सुनिश्चित किया कि किसान के वाहन पर नंबर होना चाहिए और वाहन का फोटो लेने की प्रक्रिया है। वह कैमरे की निगरानी में हों ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विरोधाभास पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम राजेंद्र कुमार ने मार्केट कमेटी कार्यालय में ट्रांसपोर्ट ठेकेदार को सख्त हिदायत दी कि सीजन में उठान कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ठेकेदार ने आश्वासन दिया कि इस वर्ष 130 ट्रक मंडी में मुहैया करवाए जाएंगे और उठान कार्य में देरी नहीं होगी।
इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र मेहता, सहसचिव संदीप कुमार, हैफेड डीएम राजेश हुड्डा, मंडी एसोसिएशन उप प्रधान राजू सुधा, महासचिव राजेंद्र नढा, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोयल, धर्मपाल जिंदल, धर्मचंद गर्ग आदि मौजूद रहे।
मंडी प्रधान ने यह की मांग
बैठक में मंडी प्रधान प्रेम बजाज ने कहा कि मंडी के सभी गेट खोले जाएं और हर गेट पर बायोमीट्रिक सिस्टम रखवाया जाए ताकि किसी प्रकार की परेशानी न आए। नई अतिरिक्त मंडी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, सीजन के दौरान सरकार की तरफ से चौकीदार उपलब्ध करवाए जाएं।
मंडियों में वाहन और फड़ों के आगे सामान बनेगा परेशानी
मौसम खुलने के साथ ही मंडी में आगामी दो दिनों मे बड़े स्तर पर गेहूं आएगा। इसको लेकर मंडी में जगह होनी जरूरी है। दुकानदारों व आढ़तियों की ओर से मंडी में दुकानों के आगे की फड़ों पर सामान रखा हुआ है। उसे सीजन से पहले हटाया नहीं गया है, जिसके कारण जगह की कमी पड़ेगी। वहीं, किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली आने के बाद आढ़तियों के चारपहिया वाहनों को लेकर अलग से व्यवस्था प्रशासन को करनी होगी।
रोड़ी में नमी के चलते पहले दिन नहीं हुई गेहूं की खरीद, मंडी में 600 क्विंटल आवक
रोड़ी अनाज मंडी में खरीद प्रक्रिया भले ही शुरू हो गई हो लेकिन अधिक नमी होने के कारण किसान अपनी फसल मंडी में सुखाते हुए नजर आए। मंडी में कुल 600 क्विंटल गेहूं पहुंचा जिसके लिए किसानों के गेट पास भी जारी किए गए। मंडी सुपरवाइजर तरसेम सिंह ने बताया कि सोमवार को वेयरहाउस के माध्यम से खरीद प्रस्तावित थी। सरकार की निर्धारित नीति के अनुसार 12 प्रतिशत नमी तक का गेहूं ही खरीदा जाना है जबकि मंडी में आए गेहूं में नमी की मात्रा 20 प्रतिशत से अधिक पाई गई। इसी कारण एजेंसियों ने खरीद से इन्कार कर दिया।
रानियां की मंडियों में पहुंचा 64,800 क्विंटल गेहूं
रानियां। ऐलनाबाद में एसडीएम पारस भागोरिया ने मंडी में खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई। रानियां क्षेत्र की सभी अनाज मंडियों रानियां, कुत्ताबढ़, बणी, श्री जीवन नगर, ढुडियांवाली व चक्कां में 64,800 क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। कुल 980 गेट पास काटे गए हैं। रानियां अनाज मंडी में 13,500 क्विंटल गेहूं पहुंचा है और 225 गेट पास काटे गए हैं। गेहूं में नमी की मात्रा 14 प्रतिशत दर्ज की गई।
डिंग मंडी में गेहूं में 18 से 25 प्रतिशत तक नमी


डिंग मंडी। अनाज मंडी में गेहूं में नमी 18 से 25 प्रतिशत तक दर्ज की गई। इस वजह से मंडी में गेहूं की खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि, गेट पास को लेकर किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई है। किसानों की एंट्री सुचारु रूप से हो रही है। किसान रोहताश सहारण ने बताया कि हम गेहूं लेकर मंडी में आ गए हैं लेकिन नमी ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं हो पा रही। अगर यही हाल रहा तो हमें नुकसान उठाना पड़ेगा। किसान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकारी मानक बहुत कम है। मौसम के कारण नमी ज्यादा आ रही है। सरकार को इसमें कुछ राहत देनी चाहिए ताकि किसानों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed