{"_id":"6a6b9655eee004bf9d02f33d","slug":"youth-body-found-in-minor-sirsa-news-c-128-1-svns1027-162374-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: माइनर में मिला युवक का शव, पुलिस ने पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: माइनर में मिला युवक का शव, पुलिस ने पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया
Thu, 30 Jul 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव झिड़ी में बीरूवाला माइनर से एक युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है।
थाना प्रभारी लाभ सिंह ने बताया कि युवक ने काले रंग की कैपरी पहन रखी थी। उसके शरीर पर अन्य कोई वस्त्र नहीं था। दाहिने हाथ में लोहे का कड़ा मिला है। दाहिनी कलाई पर पंजाबी में बेबे बापू और अंग्रेजी में एमएस गुदा हुआ है। बाएं बाजू पर गुरप्रीत तथा हाथ की पृष्ठ सतह पर अमन और ओम का टैटू बना है। शव करीब एक सप्ताह पुराना है। बड़ागुढ़ा पुलिस ने इसे इत्तेफाकिया घटना मानकर कार्रवाई की है। शव को पहचान के लिए सिरसा के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। पुलिस ने पंजाब क्षेत्र के विभिन्न थानों में पहचान के लिए संदेश भेजा है।