{"_id":"6a6b9697d376f38a4f0557e1","slug":"youth-body-recognized-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162380-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सेम नाले में मिले युवक के शव की हुई पहचान, बडे़ भाई ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सेम नाले में मिले युवक के शव की हुई पहचान, बडे़ भाई ने जताई हत्या की आशंका
Thu, 30 Jul 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती व उसके भाई पर लगाया आरोप ,पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
युवती ने छेड़छाड़ के आरोप में 28 जुलाई को दर्ज कराई थी प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव मौजदीन के पास सेम नाले में 27 जुलाई को मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान अंकित भादू के रूप में हुई है। वह गांव फेफाना, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान का निवासी था। अंकित के बड़े भाई बंसी लाल भादू ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
बंसी लाल का आरोप है कि अंकित की हत्या गांव जमाल की एक युवती के चक्कर में की गई है। उसने युवती के भाई राकेश और अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार, 28 जुलाई को युवती ने अंकित के खिलाफ छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
बंसी लाल के अनुसार, अंकित को अंतिम बार 25 जुलाई को सिरसा बस स्टैंड पर देखा गया था। सूत्रों का कहना है कि 26 जुलाई को अंकित की बेरहमी से पिटाई कर हत्या की गई और शव सेम नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस जांच और अंकित का आपराधिक इतिहास
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर सीमा सोढ़ी, प्रभारी सदर थाना सिरसा ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, अंकित पर कुछ साल पहले डबल मर्डर का आरोप लगा था। वह इस मामले में करीब चार साल तक जेल में रहा था।