{"_id":"69dcd2a7c528a3aeb903da10","slug":"25-lakh-fraud-in-the-name-of-selling-a-house-fir-against-three-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152360-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मकान बेचने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, तीन पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मकान बेचने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, तीन पर एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 13 Apr 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। गांव पिपली निवासी नवीन ने थाना खरखौदा में शिकायत देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें 581 वर्ग गज का मकान दिखाकर धोखे से करीब 25 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत पर महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पिपली निवासी नवीन का कहना है कि उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन बेची थी। इससे जो पैसा उनके पास आया था उससे वह जमीन खरीदना चाह रहे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात कृष्ण कुमार, उसकी पत्नी और राजेश निवासी गढ़ी सिसाना से हुई।
उनका आरोप है क तीनों ने वार्ड-12, मटिंडू रोड पर स्थित एक मकान दिखाकर खुद को उसका मालिक बताया। उनसे 50 लाख रुपये में सौदा तय किया। नवीन का कहना है कि 30 अक्टूबर, 2025 को आरोपियों ने उनसे 2 लाख रुपये नकद ले लिए।
6 नवंबर, 2025 को 13 लाख रुपये गीता देवी के खाते में और 10 लाख रुपये कथित मकान मालिक कमला देवी के खाते में ट्रांसफर करवा लिए। बाद में 10 नवंबर को एक एग्रीमेंट भी तैयार कराया गया जिसमें 31 जनवरी, 2026 तक रजिस्ट्री कराने का समय दिया गया था।
पीड़ित का आरोप है कि तय समय पर आरोपी रजिस्ट्री के लिए उपस्थित नहीं हुए। इस पर जब उन्होंने जमीन रजिस्ट्री करने या पैसे लौटाने के लिए दबाव डाला तो आरोपियों ने मना कर दिया और एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी।
पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो आरोपियों पर पहले भी इस तरह की ठगी के मामले सामने आए। थाना खरखौदा पुलिस ने शिकायत के आधार पर बैंक रिकार्ड की जांच की जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इस पर पुलिस ने कृष्ण कुमार, उसकी पत्नी और राजेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
Trending Videos