{"_id":"69d66d1605f93d782f0f0e02","slug":"35624-quintals-of-wheat-were-purchased-in-kharkhoda-and-14735-quintals-in-farmana-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152115-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खरखौदा में 35,624 और फरमाणा में 14,735 क्विंटल गेहूं खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खरखौदा में 35,624 और फरमाणा में 14,735 क्विंटल गेहूं खरीदा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 08 Apr 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की खरखौदा अनाज मंडी में आढ़ती बैठक करते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। अनाज मंडी में गेहूं खरीद को लेकर बुधवार को आढ़तियों और खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रवेश दहिया ने बैठक की। एक सप्ताह से बंद पड़ी गेहूं की खरीद को आढ़तियों ने शुरू कर दिया है।
निरीक्षक प्रवेश दहिया ने आढ़तियों को बताया कि दो दिन पहले एफसीआई की सोनीपत जिले की क्वालिटी असेसमेंट कमेटी ने गेहूं के सैंपल लिए गए थे। इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट केंद्रीय टीम को भेज दी गई थी। अब पांच सदस्यीय केंद्रीय टीम हरियाणा में निरीक्षण कर रही है जो जल्द सोनीपत आएगी।
निरीक्षक के दौरान गेहूं मे नमी, दाने का रंग और गुणवत्ता जैसे मापदंडों का आकलन किया जाएगा। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर एक-दो दिन में सरकारी एजेंसियों की ओर से गेहूं खरीद की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
वहीं, आढ़तियों ने भी निरीक्षक की बात से सहमति जताते हुए निर्णय लिया कि वे आज से ही गेहूं की खरीद शुरू करेंगे। इसके बाद मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो गई। बुधवार को खरखौदा मंडी में 35,624 क्विंटल और फरमाणा खरीद केंद्र 14,735 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।
Trending Videos