सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A message was conveyed to adopt cycling in daily life for the sake of health and environmental protection.

Sonipat News: स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल को दैनिक जीवन में अपनाने का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Jun 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
A message was conveyed to adopt cycling in daily life for the sake of health and environmental protection.
फोटो : सोनीपत के सुभाष चौक पर साइकिल जागरूकता रैली निकालते हुए पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत: विद्या
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल जागरूक रैली निकाली गई। संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित इस दिवस का मुख्य उद्देश्य साइकिल को सस्ते, स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक परिवहन के साधन के रूप में बढ़ावा देना है, जोकि लाइफस्टाइल फॉर @ 2047 के लक्ष्यों से भी जुड़ा है।
Trending Videos

यह रैली सुबह 7 बजे मॉडल टाउन से जिला एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक पवन के मार्गदर्शन में शुरू हुई। रैली ओल्ड डीसी रोड, गीता भवन चौक और सुभाष चौक से होते हुए परशुराम चौक पहुंची और वापस मॉडल टाउन स्थित विद्यालय में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन ने बताया कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ वायु प्रदूषण को कम करने और ईंधन बचाने में सहायक है। इस दौरान 60 स्वयंसेवकों ने साइकिल अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्राचार्य संजीव कुमार, कृष्ण रोहिल्ला, डॉ. आनंद, डॉ. नीता, अनिल, मीना व सुरेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed