{"_id":"6984fe82e19c648d3d088ad1","slug":"a-procession-was-taken-out-in-honor-of-karate-champion-bhavika-who-returned-after-winning-gold-sonipat-news-c-197-1-snp1001-149198-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोना जीतकर लौटीं कराटे चैंपियन भाविका के सम्मान में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोना जीतकर लौटीं कराटे चैंपियन भाविका के सम्मान में निकाला जुलूस
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में आयोजित विजेता बेटी भाविका के स्वागत समारोह में पहुंचे परिवार के अलावा गांव और शहर के
विज्ञापन
गोहाना। गांव सिकंदरपुर माजरा की भाविका शर्मा ने भारतीय विद्यालयी खेल संघ की 69वीं कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। भाविका ने यह पदक पुलिस हेडक्वार्टर बारामती (पुणे) में 17 साल से कम और 36 किलो से कम भार वर्ग में जीता है।
30 जनवरी से 2 फरवरी तक भारतीय विद्यालयी खेल संघ (एसजीएफआई) की 69वीं कराटे प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग के 36 किलो से कम भार वर्ग में भाविका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
एसजीएफआई ने इसमें बिजली ठेकेदार नितिन कुमार और उनकी पत्नी किरण की बेटी भाविका ने सेमीफाइनल में पश्चिमी बंगाल की मोनीसा पात्रा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में ओडिशा की प्रतिभा राणा को हराया। स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय पहुंंची भाविका को प्राचार्य सोनू गौड़ ने सम्मानित किया।
भाविका की इस सफलता पर एक विजय जुलूस भी निकाला गया। यह बरोदा रोड, सिविल रोड, सोनीपत रोड, सिकंदरपुर माजरा गांव से होते हुए गढ़ी उजाले खां में संपन्न हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Trending Videos