सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Celebrations will be held from 9th at Siddhpeeth Tirtha Satkumbha Dham

Sonipat News: सिद्धपीठ तीर्थ सतकुंभा धाम में 9 से मनाएंगे उत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Celebrations will be held from 9th at Siddhpeeth Tirtha Satkumbha Dham
फोटो: गांव खेड़ी गुज्जर ​स्थित सिद्धपीठ तीर्थ सतकुंभा धाम।
विज्ञापन
गन्नौर। प्राचीन ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहर में शामिल सिद्धपीठ तीर्थ सतकुंभा धाम, खेड़ी गुज्जर में सात दिवसीय सतकुंभा उत्सव 9 फरवरी से शुरू होगा। 15 फरवरी तक रुद्र महायज्ञ, भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रबंधक सूरज शास्त्री ने बताया कि पीठाधीश्वर महंत राजेश स्वरूप महाराज के सानिध्य में उत्सव का शुभारंभ 9 फरवरी को कलश यात्रा के साथ होगा। रोजाना सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक रुद्र महायज्ञ किया जाएगा। दोपहर 1 से 4 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी। सात दिवसीय उत्सव में आसपास के गांवों सहित जिले के श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि यह तीर्थ विश्व विख्यात 68 तीर्थों में पुण्यदायक माना जाता है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed