सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action will be taken against encroachment in the markets.

Sonipat News: बाजारों में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Apr 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against encroachment in the markets.
फोटो : : सोनीपत के खरखौदा शहर के मुख्य बाजार में दुकान के आगे किया हुआ अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

खरखौदा। मुख्य बाजार की गलियों में दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण के कारण हालात इतने खराब हो चुके हैं कि आम लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। अब इसे हटाने के लिए नगर पालिका ने सोमवार को कमेटी गठित की है।
नगर पालिका सचिव मनीष रेढू के अनुसार बाजार क्षेत्र में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सामान फैलाकर सड़क को संकरा कर दिया है। इतना ही नहीं कई जगहों पर दुकानों से कापी बाहर तक छज्जा और शेड निकालकर रास्ते को बाधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने अब नीचे रखे सामान से लेकर ऊपर लगे छज्जों तक को हटाने की योजना तैयार की है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस संबंध में अभियान चलाया जाएगा। इसमें पहले दुकानदारों को नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जाएगा।
इसके बावजूद अगर अतिक्रमण नहीं हटाया तो नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। शहर के मुख्य बाजार के हालात ऐसे हैं कि अतिक्रमण के कारण बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है जबकि वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। जिस पर अब नगर पालिका अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई जरूरी है और इसमें किसी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed