{"_id":"69d3a921d09a57229f0ec316","slug":"work-on-laying-sewer-line-from-hindu-school-to-panchayat-bhawan-begins-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152005-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हिंदू स्कूल से पंचायत भवन तक सीवर लाइन डालने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हिंदू स्कूल से पंचायत भवन तक सीवर लाइन डालने का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में कोर्ट रोड पर नारियल तोड़कर सीवर लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ करते विधायक नि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। विधायक निखिल मदान और निवर्तमान मेयर राजीव जैन वार्ड ने वार्ड 20 में नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्य का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया।
विधायक ने बताया कि हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल वाले कोर्ट रोड पर पुरानी सीवर लाइन जर्जर होने के कारण पानी भरने की समस्या से स्थानीय लोगों ने अवगत कराया था। समस्या के निवारण के लिए नई पाइप लाइन डालने के लिए टेंडर लगाया गया था।
इस कार्य पर लगभग 17 लाख रुपये का खर्च आएगा। आज इस कार्य को शुरू करवाया गया है। सीवर लाइन हिंदू स्कूल से लेकर पंचायत भवन तक डाली जाएगी। निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने बताया कि सड़क पर स्कूली बच्चों का आवागमन होता है।
सीवर लाइन पुरानी और जर्जर होने के कारण दूषित पानी भरने की समस्या सामने आ रही थी। सीवर लाइन डालने के कार्य को इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। इससे क्षेत्र वासियों को सीवर जाम होने से निजात मिलेगी।
इस दौरान निवर्तमान पार्षद नीतू दहिया, राजेश दहिया, हेमा चतुर्वेदी, सुरेश गुप्ता, अजय गुप्ता, विजेंद्र सिंह,योगेंद्र सिंह, राम सिंह त्यागी, दिलबाग सिंह हुड्डा, संजय पालीवाल भी मौजूद रहे।
Trending Videos