सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hanuman Ji's Chhathi festival celebrated for the first time in the city

Sonipat News: शहर में पहली बार मनाया हनुमान जी का छठी महोत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 Apr 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Ji's Chhathi festival celebrated for the first time in the city
फोटो : सोनीपत के राधाकृष्णन मंदिर नंदवानी नगर में मनाए गए छठी महोत्सव के दौरान हनुमान की पूजा अ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। राधाकृष्णन मंदिर नंदवानी नगर में बुधवार को हनुमान छठी महोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने दो घंटे तक हनुमान चालीसा का पाठ किया। पंडित विपिन वशिष्ठ के सानिध्य में शहर में हनुमान जन्मोत्सव मनाने के बाद पहली बार छठी महोत्सव मनाया गया है।
निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कार्यक्रम में पहुंचकर श्रीराम परिवार एवं राम भक्त हनुमान की मूर्ति पर माला अर्पित की। उन्होंने कहा कि अपने अंदर भी हनुमान जी की तरह निस्वार्थ भक्ति का भाव जगाना चाहिए। हम समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पं. विपिन वशिष्ठ ने कहा कि हनुमान जी शक्ति एवं भक्ति दोनों के प्रतीक हैं। उन्होंने इसी बल पर बड़े-बड़े राक्षसों का अंत किया था। उन्होंने कहा कि भगवान का ध्यान केवल मंदिर या पूजा करते समय न करके हर समय करना चाहिए तभी हमारा कल्याण होगा।
उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में भी हनुमान जी की छठी महोत्सव मनाने की परंपरा जारी रखी जाएगी। इस दौरान सोहन लाल भारती, राजेश बजाज, हरीश चावला, संजय पोपली भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed