सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water filled on the road due to sewer line overflow

Sonipat News: सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से सड़क पर भरा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 Apr 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Water filled on the road due to sewer line overflow
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में पांची जाटान रोड पर भरा सीवर का पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गन्नौर। सीवर ओवरफ्लो होने की वजह से पांची जाटान रोड पर पानी भर रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इसको लेकर आसपास के लोगों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने आरोप है कि यह समस्या नई नहीं है। इससे पहले भी जलभराव हो चुका है।
लोगों ने कहा कि इसको लेकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर सड़क जाम की थी। उस समय उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन मिला था लेकिन आज तक नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि नगर पालिका और जन स्वास्थ्य विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते हुए कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. वेदप्रकाश राठी, सुभाष, सुरेंद्र, सतबीर, महेंद्र, रणबीर और विकास ने बताया कि नगर पालिका की ओर से बिछाई गई सीवर लाइन से पानी रेलवे फाटक के पास से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक सही ढंग से नहीं जा पा रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
वर्जन
पांची जाटान रोड पर जलभराव की समस्या जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण उत्पन्न हुई है। अगवानपुर रोड स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट सफाई के चलते दो दिन से बंद है। इसके चलते सीवर का पानी बैक मारकर सड़क पर भर रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग को प्लांट जल्द चालू करने के निर्देश दिए हैं। -अरुण त्यागी, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed