सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two sisters died in accident in sonipat

सोनीपत में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटते ले गई; दो सगी बहनों की माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: Nivedita Updated Fri, 10 Apr 2026 09:34 AM IST
विज्ञापन
सार

सोनीपत के नेशनल हाईवे 44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी कार को टक्कर मार दी। ट्रक कार को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बेटे की जन्मदिन पार्टी मनाने आई महिला अपनी बहनों और जीजा के साथ ट्रक की चपेट में आ गई।

Two sisters died in accident in sonipat
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सडक़ किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कार को करीब 20 मीटर तक घसीटता हुआ संपर्क मार्ग तक ले गया। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

Trending Videos


दिल्ली के तिलक नगर शाहपुरा निवासी मंदीप कौर अपने नौ साल के बेटे का जन्मदिन मनाने के बाद मुरथल में खाना खाने के लिए आ रही थी। कार में मंदीप कौर की बहन पंजाब के अमृतसर के गांव भुल्लर हंस निवासी मनप्रीत कौर (38) व चार अन्य सवार थे। देर रात दो बजे जब वह गांव राई के पास गोल्डन हट ढाबे के सामने पहुंचे तो उन्होंने कार सडक़ किनारे खड़ी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी दौरान कार चालक शीतल पेय लेने के लिए उतर गया। इसी बीच दिल्ली की ओर से आ रहे आए हिमाचल नंबर के तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से खड़ी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक कार को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सडक़ किनारे लगी ग्रिल भी टूट गई।



हादसे में मंदीप कौर और मनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही थाना राई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भिजवा दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed