{"_id":"69d64ea9b50b5baea8042add","slug":"roadways-employees-got-angry-after-the-driver-and-conductor-were-taken-into-custody-sonipat-news-c-197-1-snp1014-152101-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चालक-परिचालक को हिरासत में लेने पर भड़के रोडवेज कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चालक-परिचालक को हिरासत में लेने पर भड़के रोडवेज कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
रोहतक में चालक-परिचालक को हिरासत में लेने पर रोडवेज कर्मचारियों का गोहाना बस अड्डे पर रोष प्रदर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। दिल्ली से सिरसा जा रही हरियाणा रोडवेज बस के चालक और परिचालक को रोहतक पुलिस की ओर से हिरासत में लेने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इस मामले को लेकर बुधवार को गोहाना बस अड्डे पर रोडवेज कर्मचारियों के साझा मोर्चा के सदस्यों ने नारेबाजी की।
कर्मचारियों ने बताया कि दिल्ली डिपो में हरियाणा रोडवेज बस दिल्ली से सिरसा जा रही थी। रास्ते में सादी वर्दी में गाड़ी चला रहे एक दिल्ली पुलिसकर्मी के साथ चालक की कहासुनी हो गई थी। बाद में उस पुलिसकर्मी की शिकायत पर रोहतक में बस के चालक-परिचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि रोहतक पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मचारियों को पकड़ लिया जो सही नहीं है। कर्मचारियों का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की बात सुनकर ही फैसला होना चाहिए।
रोडवेज कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर चालक-परिचालक को जल्द नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीजी स्तर पर साझा मोर्चा की बैठक भी होनी है। बैठक में जो फैसला होगा उसके बाद आगे के आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
Trending Videos